Shivaji Jayanti 2025: शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती ये 7 शानदार फिल्में!
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और युद्ध गाथाओं पर आधारित कई ऐतिहासिक फिल्में बनी हैं। इनमें सिंहगढ़, छत्रपति शिवाजी, मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय (2009), फरज़ंद (2018), तान्हाजी (2020) और हर हर महादेव (2022) प्रमुख हैं।
- Written By: अदिति भंडारी
साल 2009 में रिलीज हुई यह फिल्म मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय में संतोष मांजेकर द्वारा निर्देशित एक मराठी फिल्म है। यह फिल्म मराठी पहचान की अवधारणा पर गहराई से नजर डालती है। साथ ही दिनकर भोसले यानि सचिन खेडेकर द्वारा महसूस की गई हताशा और उसके उथलेपन के लिए शिवाजी महाराज यानि महेश मांजरेकर द्वारा दी गई फटकार को दिखाती है।
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म फरज़ंद का निर्देशन दिग्पाल लांजेकर द्वारा किया गया है। यह फिल्म शिवाजी महाराज पर आधारित आठ फिल्मों की श्रृंखला की पहली फिल्म है। इसमें चिन्मय मंडलेकर पन्हाला के युद्ध में राजा शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं।
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Queen 2 Controversy: 250 करोड़ के मुकदमे से बढ़ीं मेकर्स की मुश्किलें, जानिए पूरा मामला
Chandrashekhar Vaidya Birthday:13 साल में दूल्हा बने, 7वीं के बाद छूटी पढ़ाई, ‘रामायण’ ने बदली किस्मत
तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। फिल्म में मराठों और मुगलों के बीच हुए सिंहगढ़ के युद्ध को दिखाया गया है। यह फिल्म 2020 में सिनेमाघरों में आई थी। इसमें नायक तानाजी मालुसरे यानि अजय देवगन हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका शरद केलकर ने निभाई है।
साल 2022 में आई फिल्म हर हर महादेव का निर्देशन अभिजीत देशपांडे द्वारा किया गया है। यह फिल्म पवन खिंड के युद्ध के दौरान बाजी प्रभु देशपांडे यानि शरद केलकर की वीरता को दर्शाती है। फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका सुबोध भावे ने निभाई है।
साल 2022 में रिलीज़ हुई शेर शिवराज एक मराठी फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के वीरता, नेतृत्व और युद्ध कौशल को दर्शाती है। यह फिल्म उनकी जीवन यात्रा, स्वराज्य की स्थापना और मुगलों व अन्य आक्रमणकारियों के खिलाफ संघर्ष को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।
साल 2023 में रिलीज़ हुई सूबेदार एक मराठी फिल्म है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के वीर सूबेदार तानाजी मालुसरे और उनके साहसिक कारनामों पर आधारित है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य की वीरता, त्याग और देशभक्ति को प्रभावशाली तरीके से दर्शाती है। फिल्म का निर्देशन दिगपाल लांजेकर ने किया है।
छावा फिल्म इस साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं और रश्मिका उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
