सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के 5 रिश्तेदारों की मौत, बहनोई लालजीत सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- Written By: उज्वला धारपवार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेता के परिवार के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि चार अन्यर लोग बुरी तरह घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह-सुबह बिहार के लखीसराय जिले में सुशांत के रिश्तेदारों के साथ यह हादसा हुआ है। ट्रक और सूमो में हुए भीषण टक्कर के बाद सुशांत के रिश्तेदारों की जान गई हैं। हादसे के शिकार लोगों में हरियाणा में एडीजीपी के पद पर तैनात सुशांत के बहनोई के थे। साथ ही इनमें और दो अन्य रिश्तेदार भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के यह सभी रिश्तेदार जमुई जिले में लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के शव का दाह संस्कार के लिए गए थे। दाह संस्कार के बाद यह सभी एक सूमो में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी सूमो पिपरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप पहुंची वैसे ही एक ट्रक के साथ उनकी टक्कर हुई और मौके पर ही कई लोगों को मौत हो गई।
सूमो में कुल 10 यात्री सवार थे जिसमें से छह लोगों की मौत हो गई। छह लोगों की हुई मौत उनके नाम इस तरह से हैं
सम्बंधित ख़बरें
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
शरवरी वाघ की बढ़ती स्टारडम बनी ब्रेकअप की वजह! सनी कौशल संग रिश्ते को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा
19 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करेंगे Dhanush के बेटे Yatra, डायरेक्टर राजकुमार पेरियासामी करेंगे लॉन्च
- लालजीत सिंह (सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई)
- अमित शेखर उर्फ नेमानी सिंह
- रामचंद्र सिंह
- बेबी देवी
- अनिता देवी
- प्रीतम कुमार (चालक)
बताया जा रहा है कि हादसे में जख्मी लोगों का इलाज इस समय सिकंदरा के एक अस्पताल में चल रहा है। जिन लोगों की मौत हो गई है उनके शव पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
