Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 17 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, कार में की तोड़फोड़, वोटिंग के बीच भारी बवाल! देखें VIDEO

Basanti Assembly Violence: बसंती विधानसभा के बूथ 76 पर बवाल! भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़ और सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश से इलाके में भारी तनाव।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 29, 2026 | 11:19 AM

बसंती में BJP उम्मीदवार पर जानलेवा हमला (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

West Bengal Election Violence: बसंती विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथ नंबर 76 पर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार बिकास सरदार पर बूथ पर पहुंचने के दौरान हमला किया गया। इस दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और एक सुरक्षा गार्ड की बंदूक छीनने की कोशिश भी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विकास सरदार मतदान प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे थे, तभी कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया और वाहन में तोड़फोड़ की गई। आरोप यह भी है कि हमलावरों ने सुरक्षा गार्ड से हथियार छीनने की कोशिश की।

सुरक्षा में गंभीर लापरवाही

बताया जा रहा है कि घटना के समय केंद्रीय बलों की मौजूदगी के बावजूद स्थिति पर तुरंत नियंत्रण नहीं पाया जा सका, जिसे लेकर विपक्ष ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा में गंभीर लापरवाही हुई और इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Bhabanipur Assembly Election Result: हार बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं ममता, कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की याचिका

फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत

ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल

पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात

At Kanthalberia , BJP Candidate Bikash Sardar’s vehicle has been vandalized while out on Booth inspection. Booth 76. pic.twitter.com/pwIBctZs2x — Sudhanidhi Bandyopadhyay (@SudhanidhiB) April 29, 2026

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

वहीं, स्थानीय प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के चलते मतदान प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित होने की भी जानकारी सामने आई है।

यह बी पढ़ें- भवानीपुर में धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, दूसरे चरण की वोटिंग के बीच सियासी बवाल! देखें VIDEO

दूसरी ओर, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है। पार्टी का कहना है कि बसंती में मतदान सामान्य रूप से चल रहा है और कुछ घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान का भरोसा दिया है और जांच जारी है।

West bengal elections 2026 basanti violence bjp candidate vashist sardar attacked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 11:19 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.