Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिसका नाम चर्चा में आया उसका पत्ता कट! मुख्यमंत्री पद पर विनोद तावडे का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में सीएम पद के फेस की चर्चा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावडे ने बड़ा बयान दिया है। तावडे के कहना है कि बीजेपी में जिसका नाम चलता है उसका पत्ता कट जाता है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 05, 2024 | 11:16 PM

विनोद तावडे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का महासंग्राम शुरू हो गया है। राज्य में 8272 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि चुनाव के बाद राज्य का सीएम बनने की इच्छा रखने वाले नेता सभी राजनीतिक दलों में मौजूद हैं लेकिन किसी भी सियासी गठबंधन या राजनीतिक पार्टी ने अभी तक सीएम पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है। इन सबके बीच राज्य में सीएम पद के फेस की चर्चा के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावडे ने बड़ा बयान दिया है। तावडे के कहना है कि बीजेपी में जिसका नाम चलता है उसका पत्ता कट जाता है।

विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के दोनों प्रमुख सियासी गठबंधन जिसके विधायक ज्यादा, उसका सीएम के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री तावडे ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कहा है कि जिन नामों पर चर्चा होती है वे मुख्यमंत्री नहीं बनते।

यह भी पढ़ें:– एक बार फिर रिपीट होगा सांगली पैटर्न, सांसद विशाल पाटिल के रुख से MVA में आएगा भूचाल

राजस्थान और मध्यप्रदेश का दिया उदाहरण

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का उदाहरण देते हुए विनोद तावडे ने कहा कि यदि मेरे नाम पर चर्चा होगी तो मैं मुख्यमंत्री हरगिज नहीं बनूंगा। यह आप राजस्थान और मध्य प्रदेश में देख चुके हैं। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या आप राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा या मध्य प्रदेश के मोहन यादव को पहले जानते थे?

महायुति को मिलेगा लाभ

बीजेपी के महासचिव विनोद तावडे ने कहा कि महायुति से लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ हुआ है। मेट्रो, समृद्धि हाईवे, बुनियादी ढांचे के विकास से आम नागरिकों को लाभ हो रहा है। सरकार ने लाडली बहन योजना, किसानों को बिजली बिल नहीं मिलेगा, छात्रों को 10 हजार का लाभ, उज्ज्वला योजना जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। इसका लाभ महायुति को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें:– भाजपा प्रत्याशी के साथ घर से निकलते ही हुआ हादसा, टूटी पैर की हड्डी, चुनाव पर पड़ेगा असर

बता दें कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी में तीन-तीन दल शामिल है। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना व अजित पवार की एनसीपी शामिल है। वहीं दूसरी ओर महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल है।

Vinod tawde big statement on maharashtra cm post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 05, 2024 | 11:16 PM

Topics:  

  • BJP
  • Maharashtra Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

पद की मर्यादा पहले! नितिन नबीन अब ‘माननीय’ हैं, BJP ने मिलने वालों के लिए तय किया नया प्रोटोकॉल

2

महाराष्ट्र की राजनीति का घिनौना चेहरा, निर्विरोध में अड़ंगा, तो मर्डर…विकेट गिरी बोल झूमे BJP नेता

3

‘जी राम जी’ मनरेगा से बेहतर? पुराने कानून में खामियां..1100 से अधिक नेताओं के साथ BJP की मैराथन बैठक

4

अखिलेश का ‘ब्रह्मास्त्र’ करेगा कमाल…2027 से पहले सपा ने चली नई चाल, लखनऊ से दिल्ली तक मची खलबली

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.