भाजपा प्रत्याशी के साथ घर से निकलते ही हुआ हादसा, टूटी पैर की हड्डी, चुनाव पर पड़ेगा असर

विधानसभा चुनाव को प्रचार जोर पकड़ने के दौरान घाटकोपर में भारतीय जनता पार्टी और महायुति के लिए बुरी खबर सामने आई है। बीजेपी के उम्मीदवार पराग शाह के पैर की हड्डी टूट गई।
भाजपा प्रत्याशी के साथ घर से निकलते ही हुआ हादसा, टूटी पैर की हड्डी, चुनाव पर पड़ेंगा असर
अस्पताल में भर्ती हुए बीजेपी प्रत्याशी पराग शाह
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: विधानसभा चुनाव को प्रचार जोर पकड़ने के दौरान घाटकोपर में भारतीय जनता पार्टी और महायुति के लिए बुरी खबर सामने आई है। बीजेपी के उम्मीदवार पराग शाह के पैर की हड्डी टूट गई। डॉक्टरों ने उन्हें महीनेभर घर पर ही रहने की हिदायत दी है। ऐसे में उनके चुनाव प्रचार पर सीधा असर पड़ेगा।

बताया जा रहा मंगलवार को पराग शाह जब चुनाव प्रचार के लिए घर से निकलने ही वाले थे कि अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पराग गिर गए। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उनके बाएं पैर का लिगामेंट पूरी तरह से टूटने की जानकारी सामने आई है। डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पराग शाह ने एक महीने बाद ऑपरेशन करने का फैसला किया है। शाह की जांच कर रहे आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मितेन सेठ और डॉ अमित शाह ने बताया कि शाह की सर्जरी जरूरी है। उन्हें बेड पर ही रहना होगा। शाह का कहना है कि मैं व्हीलचेयर या गाड़ी में बैठ कर कार्यकताओं के साथ अपने क्षेत्र में प्रचार करूंगा।

घाटकोपर पूर्व सीट से प्रत्याशी है पराग शाह

बता दें कि घाटकोपर पूर्व सीट से भारतीय जनता पार्टी ने विधायक पराग शाह को उम्मीदवार बनाया है। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की राखी जाधव को मैदान में उतारा है।

सबसे अमीर उम्मीदवार है पराग शाह

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पराग शाह का नाम सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर है। घाटकोपर पूर्व विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार पराग शाह के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति 3383.06 करोड़ रुपए की है।

पराग शाह ने चुनावी हलफनामे में दी जानकारी के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 81 लख रुपए नगद है। वहीं उनकी पत्नी के पास 1.30 करोड़ रुपए की नकद राशि है। पराग शाह ने 77 लाख 83 हजार 981 रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है और पत्नी के नाम पर 8.65 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com