- Hindi News »
- Elections »
- Vikas Thakre Asked Election Commission To Pay Attention To Security In Nagpur
नागपुर में नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास ठाकरे ने बोला हमला
नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास पी ठाकरे ने चुनाव आयोग से सुरक्षा पर गौर करने के लिए कहा। उन्होंने अनिल देशमुख पर हुए हमले का विरोध किया और कहा कि जहां नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा।
- Written By: प्रिया जैस

विकास ठाकरे (सौजन्य-एक्स)
नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख पर कथित पथराव की घटना के बाद, नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास पी ठाकरे ने आम आदमी की सुरक्षा पर सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि अगर एक पूर्व गृह मंत्री के साथ ऐसा कुछ हो सकता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है।
नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास पी ठाकरे ने चुनाव आयोग से इस बात पर गौर करने के लिए कहा। उन्होंने अनिल देशमुख पर हुए हमले का विरोध किया और कहा कि जहां नेता ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित होगा।
अनिल देशमुख को लगे टांके
विकास पी ठाकरे ने कहा, “ऐसा लगता है कि अनिल बाबू को टांके लगे हैं और वे एनेस्थीसिया के कारण किसी से बात नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस राज्य में, जब पूर्व गृह मंत्री के साथ ऐसा कुछ होता है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित है? यह महाराष्ट्र है, यह कहां जा रहा है? क्या यहां के मतदाता सुरक्षित हैं? चुनाव आयोग को भी इस पर गौर करना चाहिए।”
सम्बंधित ख़बरें
सियासी घमासान में शक्ति कानून की गूंज, अनिल देशमुख का बड़ा दावा, कड़ा कानून होता तो दरिंदों में खौफ होता
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
सांसदों को तोड़ना बच्चों का खेल नहीं! Anil Deshmukh ने शिंदे गुट पर कसा तंज, बोले- ऑपरेशन टाइगर जैसा कुछ नहीं
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
#WATCH | Nagpur District Congress Committee. President – Vikas P. Thakre says, "It seems that Anil Babu is getting stitches and is not talking to anyone because of the anaesthesia. But in this state, when such a thing happens with the former Home Minister, how safe is the common… https://t.co/dxwAqMpwYM pic.twitter.com/sf6EviCSsp — ANI (@ANI) November 18, 2024
इससे पहले एनसीपी-एससीपी नेता अनिल देशमुख के बेटे और कटोल सीट से उम्मीदवार सलिल देशमुख ने मंगलवार को एएनआई से बातचीत के दौरान भाजपा पर अपने पिता पर कथित हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। सलिल एनसीपी शरद पवार के टिकट पर कटोल सीट से भाजपा के चरणसिंह ठाकुर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
अनिल देशमुख से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नागपुर किया रेफर
उन्होंने दावा किया कि भाजपा नहीं चाहती कि कटोल और नागपुर सुरक्षित रहें, क्योंकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अस्पताल से मैं काटोल पुलिस स्टेशन पहुंचा, जहां उनकी (अनिल देशमुख) अस्थायी ड्रेसिंग की गई और फिर उन्हें तत्काल नागपुर के एलेक्सिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
अनिल देशमुख के साथ आए लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है, इस पर हजारों लोग इकट्ठा हुए और मैंने उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। यह साफ है कि भाजपा यहां एक बड़ी हार का सामना कर रही है और उनका मानना है कि अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री और देवेंद्र फडणवीस के उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के गृह मंत्री होने के कारण वे बिना किसी जवाबदेही के काम कर सकते हैं।
काटोल से नागपुर आते वक्त हुआ हमला
वे नहीं चाहते कि कटोल और नागपुर सुरक्षित रहें। मैंने अभी तक अनिल देशमुख जी से बात नहीं की है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि यह सही समय है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि उन्हें उचित उपचार मिल रहा है।
अनिल देशमुख सोमवार को महाराष्ट्र के कटोल विधानसभा क्षेत्र में कटोल जलालखेड़ा रोड पर उनकी कार पर कथित तौर पर पत्थरों से हमला किए जाने के बाद घायल हो गए। हमले के दौरान घायल हुए देशमुख को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यह घटना 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन हुई।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं, जबकि सभी 288 सीटों के लिए मतगणना 23 नवंबर को होगी।
Vikas thakre asked election commission to pay attention to security in nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों मेंजानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवोटर लिस्ट से गायब हो गया था नाम? टेंशन खत्म! MP निर्वाचन आयोग दोबारा जोड़ेगा नाम; 2027 चुनाव की तैयारी तेज
May 18, 2026 | 04:19 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














