Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव: ‘उद्धव ठाकरे गुट को नहीं मिलेंगे मुस्लिम वोट’, CM एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Nov 11, 2024 | 10:00 PM

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर:  सीएम शिंदे ने शिवसेना उम्मीदवार रमेश बोरनारे के लिए वैजापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि जाति-आधारित राजनीति के बजाय पार्टी का सामुदायिक सेवा पर ध्यान केंद्रित करना औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की जीत का कारण था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को शिवसेना (यूबीटी) के लिए बढ़ते समर्थन के दावे को खारिज कर दिया। साथ ही कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि “उद्धव ठाकरे के नेत‍ृत्व वाली शिवसेन (यूबीटी) का चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ घरों को आग लगाने और समुदायों के बीच दरार पैदा करने का माध्यम है। सीएम शिंदे ने कहा कि “शिवसेना (यूबीटी) के लोग मशाल को क्रांति का प्रतीक कहते हैं। लेकिन उनकी मशाल घरों को जला देती है और समुदायों के बीच दरार पैदा करती है। उनके पक्ष में बढ़ रहा मुस्लिम वोट जल्द ही बिखर जाएगा।”

यह भी पढ़ें:– अशोक गहलाेत ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, बोले- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर कार्रवाई क्यों नहीं?

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं किसी से डरता नहीं, मुंबई में करूंगा शो’, विशेषाधिकार हनन मामले में पेशी के बाद कुणाल कामरा की खुली चुनौती

विशेषाधिकार समिति के समक्ष पेश हुए कामरा-अंधारे, 10 मार्च को फिर होगी सुनवाई

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामला: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए कुणाल कामरा, अब 10 मार्च को होगी अगली सुनवाई

MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को

उद्धव ठाकरे की सरकार में नहीं मिला पैसा

एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के विधायकों को 2019 जब एमवीए सरकार सत्ता में आई के बाद 2.5 वर्षों के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए एक भी रुपया नहीं मिला था। लेकिन महायुति की सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र में विकास के काम हुए है।

लोकसभा चुनाव में मिला था समर्थन

बता दें कि इसी साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस के साथ शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद प्रवार) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) शामिल है।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव के बीच सुरेश प्रभु की लुटियन दिल्ली में वापसी, केंद्र सरकार ने ICFA अध्यक्ष नियुक्त किया

लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) के साथ चुनाव लड़ने के कारण शिवसेना (यूबीटी) को मुस्लिम वोट भी मिला था। अब विधानसभा चुनाव में भी मुस्लिम वोट मिलने की संभावनाओं को मुख्यमंत्री शिंदे ने खारिज किया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है। वहीं 23 नवंबर को मतगणना होगी।

Uddhav thackeray faction will not get muslim votes cm eknath shinde

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2024 | 10:00 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.