Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल चुनाव: TMC ने निर्मला सीतारमण के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, भ्रष्ट आचरण के आरोप से मची खलबली

Bengal Election: निर्मला सीतारमण के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची TMC। सरकारी हेलीकॉप्टर के उपयोग और बुनकर कार्ड बांटने पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 16, 2026 | 08:42 PM

निर्मला सीतारमण (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC Allegations On Nirmala Sitharaman: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पत्र में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि 15 अप्रैल 2026 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीतारमण ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए आचार संहिता का उल्लंघन किया।

टीएमसी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया और सेरामपुर तथा कालना के आश्रम पारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बुनकरों से मुलाकात की और उन्हें वीवर कार्ड वितरित किए, जो केंद्र सरकार की एक योजना का हिस्सा है।

पार्टी ने लगाए यह आरोप

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि इस सरकारी कार्यक्रम को जानबूझकर चुनावी समय के साथ जोड़ा गया और इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार के मंच के रूप में इस्तेमाल किया गया। टीएमसी ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने राज्य की सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ टिप्पणी की और मतदाताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ को भाजपा के समर्थन से जोड़ने की कोशिश की।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल चुनाव: TMC को लगा बड़ा झटका…अब इस सिटिंग विधायक ने छोड़ा पार्टी का साथ; जानें इस्तीफे के पीछे की वजह

फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?

बंगाल के लाखों वोटरों को बड़ी राहत; SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; अब इन लोगों को मिलेगा वोट का अधिकार

‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO

टीएमसी ने लगाए आचार संहिता उल्लंघन के आरोप

टीएमसी ने इसे चुनाव आचार संहिता (एमसीसी) का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि सरकारी कार्य और चुनाव प्रचार को मिलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही, मतदाताओं को किसी भी प्रकार का प्रलोभन देना भी नियमों के खिलाफ है।

यह मामला भ्रष्ट आचरण की श्रेणी में आता है- टीएमसी

पत्र में यह भी कहा गया है कि यह मामला जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत ‘भ्रष्ट आचरण’ की श्रेणी में आता है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 174 के तहत अपराध बनता है। टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि वे सीतारमण और भाजपा को नोटिस जारी करें, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें और निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक, क्रॉस वोटिंग करने वालों पर गिरी गाज; 5 विधायक सस्पेंड

बंगाल में कब हैं चुनाव?

पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी, वहीं दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इस बार का चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच माना जा रहा है। हालांकि राज्य की राजनीति में नए समीकरण भी बने हैं जैसे ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में है वहीं दूसरी तरफ हुमायूं कबीर ने भी अपनी पार्टी को पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतारा है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Tmc complaint nirmala sitharaman model code of conduct violation bengal election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 16, 2026 | 08:42 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Nirmala Sitharaman
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.