बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री के आरोप पत्र के बाद TMC ने भाजपा के खिलाफ जारी की चार्जशीट, जानिए पूरा मामला
TMC Chargesheet On BJP: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। इस दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए।
- Written By: सजल रघुवंशी
महुआ मोइत्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bengal Assembly Election 2026: ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चार्जशीट जारी की है। वहीं इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की थी। इस दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि आपने हर बंगाली को अपराधी घोषित कर दिया है और आप इसे चार चरणों में करते हैं।
पहले आप हमारी बेइज्जती करते हैं, फिर आप हमें वंचित करते हैं, फिर आप हमें क्रिमिनल बनाते हैं, और फिर आप हमें परेशान करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े आरोप भी लगाए।
ईडी ने लगभग 6 हजार केस फाइल किए- महुआ
महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि प्रवर्तन निदेशालय उन्हें यानी मोदी सरकार को रिपोर्ट करता है ईडी ने लगभग 6,000 केस फाइल किए हैं, 98 प्रतिशत विपक्षी नेताओं के खिलाफ। आपने सिर्फ 25 लोगों को दोषी ठहराया है यानी 0.42% की दर से।
सम्बंधित ख़बरें
MP Cabinet Review: मोहन सरकार का ‘महा-रिव्यू’: मंत्रियों को देना होगा हिसाब, खराब परफॉर्मेंस पर गिरेगी गाज
MP के निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर फिलहाल ब्रेक! भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने दिए संकेत
PM मोदी की अपील पर CM मोहन ने अपने कारकेड में घटाई वाहनों की संख्या, 13 की जगह अब सिर्फ 8 गाड़ियां चलेंगी
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
#WATCH | कोलकाता | पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट’ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर, TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “आपने हर बंगाली को अपराधी घोषित कर दिया है, और आप इसे चार चरणों में करते हैं: पहले आप हमारी बेइज्जती करते हैं, फिर आप हमें वंचित करते हैं, फिर आप… pic.twitter.com/vpM8lwiOdn — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
अमिथ शाह भी जारी कर चुके हैं ‘चार्जशीट’
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को एक आरोपपत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के 15 साल के शासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। इस रिपोर्ट में अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल किया गया है। आरोपपत्र में कुल 14 प्रमुख मुद्दों को उठाया गया है जिनमें भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अव्यवस्था, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ अपराध और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर कथित हमले शामिल हैं। इसके अलावा उद्योगों के पतन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, किसानों की समस्याएं, बंगाली संस्कृति में गिरावट, उत्तर बंगाल की अनदेखी, चाय बागान श्रमिकों की हालत, कोलकाता की स्थिति और तथाकथित “सिंडिकेट राज” जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से सवाल उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान जंग के बीच इस्लामाबाद में ‘इमरजेंसी’ बैठक, क्या मुस्लिम देश मिलकर रोक पाएंगे मिडिल ईस्ट की आग?
बंगाल में कब हैं चुनाव?
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को की जाएगी, वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और ममता बनर्जी के सामने 15 साल से चल रही सरकार को बचाने की चुनौती है। 2021 के चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनी बीजेपी के लिए सत्ता हासिल करने का लक्ष्य है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें हैं और बहुमत के लिए 148 सीटें जीतना जरूरी है।
