-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- There Is A Tough Competition Between Shiv Sena And Congress On This Seat Understand The Political Mathematics Of Kolhapur North Seat
इस सीट पर है शिवसेना और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला, समझें कोल्हापुर उत्तर सीट का सियासी गणित
- Written By: शिवानी मिश्रा
पिछले 6 प्रमुख चुनावों की बात करे तो इस सीट पर शिवसेना 4 बार आगे रही है। वही कांग्रेस और एनसीपी 1 बार। इस बार MVA की तरफ से कांग्रेस का उम्मीदवार है।

कोल्हापुर उत्तर सीट का सियासी गणित
Kolhapur : महाराष्ट्र में चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में है और जमकर एक दूसरे पर वार पलटवार कर रही हैं। इसी कड़ी में हम महाराष्ट्र विधनसभा की सभी सीटों के सियासी समीकरण जानने और बताने की कोशिश कर रहे हैं। इस क्रम में हम आज आपको कोल्हापुर जिले के कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट के बारे में बताएंगे।
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बता दें कि यह निर्वाचन क्षेत्र कोल्हापुर जिले में स्थित है और यह कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। इस विधानसभा में करवीर तालुका से संबंधित कोल्हापुर नगर निगम के कुछ वार्ड शामिल हैं।
ये भी पढें: करवीर में कांग्रेस और शिवसेना के बीच है मुकाबला, समझे यहां का सियासी गणित
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
पिछले चुनावों का इतिहास
2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के चंद्रकांत पंडित जाधव ने जीत दर्ज की थी। वही दूसरे नंबर पर शिवसेना के राजेश विनायक क्षीरसागर थे। इससे पहले 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना के राजेश विनायकराव क्षीरसागर ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि उनको 69,736 वोट मिले थे। वही कांग्रेस के कदम सत्यजीत शिवाजीराव 47,315 वोट के साथ दसरे नंबर पर थे।
इस सीट का जातीय समीकरण
कोल्हापुर उत्तर विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या लगभग 14.77% है और अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 0.33% है। वही इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 10.1% है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 289,442 है।
क्या है सियासी समीकरण?
अगर पिछले 6 प्रमुख चुनावों की बात करे तो इस सीट पर शिवसेना 4 बार आगे रही है। वही कांग्रेस और एनसीपी 1 बार। इस बार MVA की तरफ से कांग्रेस का उम्मीदवार है। वही दूसरी तरफ शिवसेना का उम्मीदवार है। अब देखना होगा कि कोल्हापुर की जनता किसे चुनती है।
ये भी पढें: कोल्हापुर दक्षिण सीट पर कौन मारेगा बाजी? यहां कांग्रेस और भाजपा में है मुकाबला
कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार रात को पांचवी सूची जारी की। बता दें कि इस लिस्ट में कुल चार प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें कोल्हापुर उत्तर से राजेश भारत लाटकर का टिकट काटकर पार्टी ने मधुरिमाराजे मालोजीराजे छत्रपति को टिकट दिया है। बता दे कि कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में राजेश का नाम था। लेकिन अब पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है। इसके बाद इस सीट पर लड़ाई और भी रोचक हो गई है।
There is a tough competition between shiv sena and congress on this seat understand the political mathematics of kolhapur north seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














