-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Shubhendu Adhikari Demand For Seperate Elections In West Bengal
BJP नेता शुभेंदु अधिकारी की EC से मांग, बंगाल में अन्य राज्यों के साथ न कराएं चुनाव
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अन्य राज्यों के साथ न कराया जाए। उन्होंने टीएमसी पर बंगाल में आतंक का मौहाल बनाने का आरोप लगाया।

शुभेंदु अधिकारी की इलेक्शन कमीशन से मांग, बंगाल में अलग से कराएं चुनाव
कोलकाता: बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मांग की है कि कोलकाता में विधानसभा चुनाव अलग से कराए जाएं। भाजपा नेता ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि पश्चिम बंगाल में हालात को देखते हुए यहां अन्य राज्यों के साथ चुनाव न कराया जाए। यही नहीं, उन्होंने सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर प्रदेश में आतंक का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया।
देश भर में असम, बिहार और केरल में चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में भी अगले वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा की ओर से अभी से तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में निर्वाचन आयोग से भाजपा नेता ने मांग की है कि बंगाल में चुनाव अन्य राज्यों के साथ न कराए जाएं।
बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं
शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों पर बृहस्पतिवार को अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी समर्थित गुंडों ने 34 वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना में भाजपा के 22 कार्यकर्ताओं को घायल हो गए हैं। पीएम के खिलाफ तृणमूल नेताओं की भाषा धमकी भरी और अलोकतांत्रिक है। ऐसे में बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं। बंगाल में चुनाव के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar By Election: बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव संपन्न; 34.30% मतदान 3 अगस्त को होगी वोटो की गिनती
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
पश्चिम बंगाल: नदिया में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दिवार से टकराने पर अंतिम संस्कार से लौट रहे चार युवकों की मौत
अमित शाह के पुणे दौरे से पहले सियासी संग्राम: कांग्रेस ने किया काले झंडे दिखाने का ऐलान, BJP ने दी सीधी चुनौती
गुजरात उपचुनाव के लिए AAP की तैयारी, केजरीवाल-भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी
स्मार्ट मीटर लगाने के लिए नेता कमीशन ले रहे
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बिजली की दरों में वृद्धि को लेकर भी राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक नेता स्मार्ट मीटर लगाने में शामिल निजी एजेंसियों से कमीशन ले रहे हैं और दावा किया कि ये उपकरण उपयोगकर्ताओं से 12 के बजाय 13 महीने का शुल्क लेते हैं। हालांकि, इस आरोप के समर्थन में उन्होंने कोई साक्ष्य नहीं पेश किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में जन सभाएं और जागरूकता अभियान आयोजित करेंगे तथा भाजपा विधायक विधानसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे।”
उन्होंने निर्वाचन आयोग से राज्य विधानसभा चुनाव को असम, बिहार या केरल में होने वाले चुनावों के साथ नहीं कराने का आग्रह किया। पश्चिम बंगाल में 2026 में विधानसभा चुनाव आयोजित होने हैं।
Shubhendu adhikari demand for seperate elections in west bengal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM













