यूपी में इन चार सीटों पर दोबारा होगा चुनाव? सपा नेता रामगोपाल बोले-बंदूक की नोक पर मतदाताओं को रोका गया
वोटिंग के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। सपा नेता राम गोपाल यादव ने यूपी की चार विधानसभा सीटों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)
लखनऊ: वोटिंग के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है। सपा नेता राम गोपाल यादव ने यूपी की चार विधानसभा सीटों पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने चुनाव आयोग से मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कटेहरी का चुनाव रद्द करने की मांग की है।
राम गोपाल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में कल हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे, न कि सपा और भाजपा के बीच। कल उपचुनाव में पुलिस ने जिस तरह का तांडव किया, खासकर मीरापुर, कुंदरकी, सीसामऊ और कठारी में, वह लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है।
कल उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी और संबंधित क्षेत्रों के जिला अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच थे न की सपा और बीजेपी के बीच । जिस तरह का नंगा नाच कल पुलिस ने उपचुनावों में खासकर मीरा पुर, कुन्दरकी, सीसामऊ और कटहरी में किया वह लोक तंत्र के लिए ख़तरे… — Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) November 21, 2024
सम्बंधित ख़बरें
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
EXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से खास बातचीत- VIDEO
दोबारा चुनाव कराने की मांग
सपा नेता ने कहा कि ज्यादती हर जगह हुई है लेकिन उपरोक्त क्षेत्रों में प्रशासन ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। मीरापुर, कुंदरकी और सीसामऊ में मुस्लिम मतदाताओं को बंदूक की नोक पर वोट डालने से रोका गया। इन चुनावों को रद्द कर अर्धसैनिक बलों की निगरानी में दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए। वहीं कल यानी बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ऐसा ही आरोप लगाया था।
उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अखिलेश ने भी कल एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि मीरापुर के ककरौली थाना क्षेत्र के एसएचओ को चुनाव आयोग को तत्काल निलंबित करना चाहिए क्योंकि वह मतदाताओं को रिवॉल्वर दिखाकर धमका रहे हैं और उन्हें वोट डालने से रोक रहे हैं। दूसरे ट्वीट में अखिलेश ने कहा कि इब्राहिमपुर में महिलाओं को वोट डालने से रोकने के लिए उनके साथ अभद्र व्यवहार और भाषा का प्रयोग करने वाले एसएचओ के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जानी चाहिए।
इन 9 सीटों पर हुआ था मतदान
कल यानी बुधवार को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर वोट डाले गए उनमें अंबेडकरनगर की कटेहरी, मैनपुर की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवान, कानपुर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं।
