-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- The Only Seat In Gadchiroli Region Where Ncp Has Dominated Know About Aheri
गढ़चिरौली क्षेत्र की एकमात्र ऐसी सीट जहां NCP का रहा दबदबा, जानें अहेरी का इतिहास
- Written By: शानू शर्मा
अहेरी एकमात्र ऐसा सीट है जहां एनसीपी का कब्जा है। यहां र्मराव बाबा अत्राम विधायक हैं। हालांकि पार्टियों के तोड़-जोड़ का असर यहां भी हुआ है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ खड़ी एनसीपी में फूट पड़ गई। जिसके बाद अहेरी विधायक धर्मराव बाबा अत्राम अजित पवार के साथ हैं।

अहेरी विधानसभा सीट का इतिहास
गढ़चिरौली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है। ऐसे में हम आपको एक-एक कर के सभी विधानसभा सीटों के इतिहास के बारे में बातएंगे। आज हम अहेरी विधासभा सीट के बारे में बात करेंगे। अहेरी विधानसभा सीट गढ़चिरौली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है।
यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। 26 अगस्त 1982 को गढ़चिरौली को चंद्रपुर से अलग होकर स्वतंत्र जिले का दर्जा मिला था। हालांकि इसके बाद भी कई सालों तक गढ़चिरौली चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल रहा। जिसके बाद 2009 में एक बार फिर निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया। तब जाकर गढ़चिरौली चिमूर लोकसभा क्षेत्र का गठन किया गया। यह निर्वाचन क्षेत्र तीन जिलों गढ़चिरौली, चंद्रपुर से होते हुए गोंदिया तक फैला हुआ है।
गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र तीन राज्यों का बॉर्डर एरिया है। महाराष्ट्र के अलावा यहां से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ राज्य का भी बॉर्डर लगता है। इस संसदीय क्षेत्र में कई नदियां हैं। जिसके कारण बाढ़ का खतरा बना रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी पड़ा इंस्टाग्राम का प्यार, गढ़चिरोली में समलैंगिक साथी ने चाकू से गला रेतकर की दोस्त की खौफनाक हत्या
गढ़चिरौली में ‘हरियाली का संकल्प’; 200 आदिवासी महिलाओं को मिला रोजगार, 25 एकड़ में तैयार हुई विशाल पौधशाला
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
एनसीपी का कब्जा
बता दें कि अहेरी एकमात्र ऐसा सीट है जहां एनसीपी का कब्जा है। यहां धर्मराव अत्राम विधायक हैं। हालांकि पार्टियों के तोड़-जोड़ का असर यहां भी हुआ है। 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ खड़ी एनसीपी में फूट पड़ गई। जिसके बाद अहेरी विधायक धर्मराव बाबा अत्राम अजित पवार के साथ हैं।
यह भी पढ़ें- राजुरा विधानसभा सीट: कांग्रेस ने राजुरा पर जमा रखा है कब्जा, बीजेपी के लिए चक्रव्यू भेदना नहीं होगा आसान
किस समुदाय का दबदबा
2019 के डेटा के मुताबिक इस क्षेत्र में कुल 166287 मतदाता हैं। जिनमे से 119591 पुरुष और 116807 मतादाओं की संख्या हैं। वहीं 2 थर्ड जेंडर के मतदाताओं का नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल हैं। इस क्षेत्र में मदावी समुदाय के लोगों का दबदबा है, लगभग 5 प्रतिशत मतदाता इस समुदाय से आते हैं। इसके अलावा ट्राम और मुस्लिम समुदाय के मतदाता का भी क्षेत्र में वर्चस्व रहा है। दोनों समुदायों से लगभग 3.5 प्रतिशत मतदाताओं की संख्या है।
किसे मिली कितनी जीत
2019 विधानसभा चुनाव में एनसीपी उम्मीदवार आत्राम धरमरावबाबा भगवंतराव ने बाजी मारी थी। उनहें कुल 60,013 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं दूसरे नंबर पर 44,555 वोट के साथ बीजेपी उम्मीदवार अमरीश राजे अत्रम का नाम है। वहीं तीसरे नंबर पर दीपकदादा अत्राम ने 43,022 वोट प्राप्त किया था।
वहीं 2014 चुनाव की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार अंबरीशराव अत्राम ने जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे नंबर पर एनसीपी उम्मीदवार धर्मराव बाबा अत्राम का नाम था और तीसरे नंबर पर स्वतंत्र उम्मीदवार दीपकदादा अत्राम का नाम रहा। उन्होंने कुल 33,555 वोट प्राप्त किया था।
इससे पहले 2009 विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार दीपक मल्लाजी अत्राम ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कुल 61,894 वोट प्राप्त किए थे। इस चुनाव में दूसरे नंबर पर 36,697 वोटों के साथ एनसीपी नेता धर्मराव बाबा भगवंतराव अत्राम का नाम रहा। वहीं तीसरे नंबर पर एक और स्वतंत्र उम्मीदवार संतोष गट्टू मडावी ने नाम दर्ज कराया था। उन्हें कुल 8,036 वोट प्राप्त हुए थे।
The only seat in gadchiroli region where ncp has dominated know about aheri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Robbery In Prayagraj: प्रयागराज में बेखौफ बदमाशों का तांडव; तीन घरों में लाखों की डकैती, फायरिंग कर फैलाई दहशत
Jun 25, 2026 | 01:27 PMसिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 01:19 PMनागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
Jun 25, 2026 | 01:18 PMदिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
Jun 25, 2026 | 01:10 PMFIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMकुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
Jun 25, 2026 | 01:08 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














