-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rajura Assembly Seat Congress Has Maintained Its Hold On Rajura Till Date It Will Not Be Easy For Bjp To Break The Chakravyuh
राजुरा विधानसभा सीट: कांग्रेस ने राजुरा पर जमा रखा है कब्जा, बीजेपी के लिए चक्रव्यू भेदना नहीं होगा आसान
- Written By: शानू शर्मा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से नेता सुभाष रामचन्द्रराव धोटे राजुरा विधानसभा सीट का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब पार्टी उन्हें टिकट देने पर भी संदेह कर रही थी, लेकिन उन्होंने जीत हासिल कर यह बात फ्रूफ कर दिया था कि वो राजुरा के राजा हैं।

राजुरा विधानसभा सीट
चंद्रपुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। हालांकि चुनाव आयोग द्वारा अभी भी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। महाराष्ट्र की हर सीट का अपना इतिहास रहा है। आज हम राजुरा सीट के इतिहास की बात करेंगे। राजुरा निर्वाचन क्षेत्र चंद्रपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सुभाष रामचन्द्रराव धोटे राजुरा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं।
2019 विधानसभा चुनाव में उन्होंने 60,228 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ बताया जाता है। हालांकि मोदी लहर ने 2014 में कांग्रेस इस किले को ढाह दिया था, लेकिन 2019 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस ने जबरदस्त तरीके से कमबैक किया था।
कांग्रेस की ओर से नेता सुभाष रामचन्द्रराव धोटे इस सीट का नेतृत्व करते रहे हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब पार्टी उन्हें टिकट देने पर भी संदेह कर रही थी। राजुरा में नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ यौन शोषण के मामले को लेकर विरोध का माहौल था। जिस स्कलू में यह घटना घटी सुभाष रामचन्द्रराव धोटे वहां के अध्यक्ष थे, जिसके कारण उनके इमेज पर काफी प्रभाव पड़ा। पार्टी को यह चिंता थी की उनके इस फैसले का प्रभाव पार्टी की इमेज पर ना पड़े। पार्टी की ओर से इसके बाद भी सुभाष आर धोटे को टिकट मिला और उन्होंने जीत भी दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
सीमेंट उत्पादक क्षेत्र है राजुरा
राजुरा को राज्य के सीमेंट उत्पादक क्षेत्र का केंद्र बताया जाता है। भारत की जनगणना 2011 के मुताबिक यहां की जनसंख्या 138,408 थी। उसी जनगणना के मुताबिक राजुरा विधानसभा में अनुसूचित जाति के लगभग 52,043 मतदाता हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के लगभग 73,674 मतदाता हैं। इसके अलावा 2011 जनगणना के मुताबिक मुस्लिम मतदाता की संख्या लगभग 14,918 है। वहीं ग्रामीण 265,065 और शहरी 73,979 मतदाता है। , जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 78.18% है। 2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक यहां कुल 339044 मतदाता है। वहीं 2019 के संसदीय चुनाव के डेटा की मानें तो यहां 358 मतदाता केंद्र हैं। 2019 के संसदीय चुनाव में 69.57% मतदाताओं ने मतदान दिए, वहीं विधानसभा चुनाव में लगभग 66.33% मतदाताओं ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें- मुर्तिजापुर विधानसभा सीट: विजयी आग़ाज के बाद जीत को तरस गई कांग्रेस, बीजेपी आज भी यहां की प्रबल दावेदार
राजुरा निर्वाचन क्षेत्र का इतिहास
2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के सुभाष रामचन्द्रराव नंबर 1 पर रहें। उन्होंने 60228 वोट प्राप्त किए थे। वहीं दूसरे नंबर पर एसटीबीपी के एडवोकेट वामन सदाशिवराव चटप रहे। उन्होंने 57727 वोट प्राप्त किए ते। तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय यादवराव रहें। इन्होंने 51051 मत प्राप्त किए थे।
2014 चुनाव की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय यादवराव एक नंबर पर रहें। उन्होने 66223 वोट प्राप्त किए थे। वहीं कांग्रेस नेता सुभाष रामचन्द्रराव नंबर दो पर रहें। उन्होंने 63945 वोट प्राप्त किए थे। तीसरे नंबर पर एनसीपी के निमकर सुदर्शन भगवानराव का नाम रहा। जिन्होंने 29528 मत प्राप्त किया।
2009 की बात करें तो कांग्रेस की ओर से सुभाष रामचन्द्रराव नंबर 1 पर रहें। उन्होंने कुल 61476 वोट प्राप्त किया था। वहीं नंबर दो पर STBP की ओर से संजय यादोराव धोटे का नाम रहा। जिन्होंने 45389 वोट प्राप्त किए। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार निमजे अरुण केशाओ का नाम रहा। जिन्होंने कुल 17756 मत प्राप्त किया था।
Rajura assembly seat congress has maintained its hold on rajura till date it will not be easy for bjp to break the chakravyuh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
Jun 25, 2026 | 01:18 PMदिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
Jun 25, 2026 | 01:10 PMFIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMकुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
Jun 25, 2026 | 01:08 PMयूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jun 25, 2026 | 01:03 PMराम मंदिर दान विवाद: सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, अब इस दिन फिर होगी याचिका पर सुनवाई
Jun 25, 2026 | 01:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














