केजरीवाल से उन्हीं की सांसद नाराज, जानें क्यों पूर्व CM के घर लेकर जा रहीं विकासपुरी का कूड़ा-कचरा, देखें Video
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विकासपुरी से ट्रक भरकर केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने के लिए निकली हैं। खबर है कि, विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा।
- Written By: राहुल गोस्वामी
स्वाति मालीवाल-अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली : जहां इस समय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। वहीं यमुना में जहर घोलने के आरोप पर चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल से कल 11 बजे तक दोबारा जवाब मांगा है। इस बीच खबर आ रही है कि, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विकासपुरी से ट्रक भरकर केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने के लिए निकली हैं। खबर है कि, विकासपुरी की सड़क साफ कर सारा कूड़ा केजरीवाल के घर फेंका जाएगा।
इस बाबत आज ‘आप’ की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि, “यह विरोध किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। आज दिल्ली की हालत बहुत खराब है। दिल्ली का हर कोना गंदा है, सड़कें टूटी हुई हैं और नालियां भी ओवरफ्लो हो रही हैं। विकासपुरी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि सड़क पर कूड़े का ढेर बन गया है और विधायक से शिकायत करने के बावजूद कोई भी इसे साफ करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।।। मैं यहां महिलाओं द्वारा आयोजित सफाई अभियान में भाग लेने आई हूं। हम यह कूड़ा अरविंद केजरीवाल के घर ले जाएंगे और उनसे पूछेंगे कि उन्होंने दिल्ली के हर इलाके को जो इस गंदगी का तोहफा दिया है, उसका क्या करें। केजरीवाल अब आम आदमी तो नहीं रहे। उन्हें दिल्ली की जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा ही नहीं है।”
दिल्ली चुनाव की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा के बच्चे केंद्र सरकार के वकील…अरविंद केजरीवाल ने दायर किया नया हलफनामा; लगाए आरोप
राघव चड्ढा पर मेहरबान हुई मोदी सरकार, मिल सकती है Z सिक्योरिटी, पंजाब की AAP सरकार ने वापस ली थी सुरक्षा
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
#WATCH | Delhi | Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, “This protest is not against any party. Today, Delhi is in an unprecedentedly bad state. Every nook and corner of Delhi is dirty, roads are broken, and drains are overflowing. Women of Vikaspuri had written a complaint that a… https://t.co/5k3bsxr3jh pic.twitter.com/YSIT1BaAI8 — ANI (@ANI) January 30, 2025
बात दिल्ली में विधानसभा चुनाव की करें तो, EC ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल से चुनाव आयोग ने कहा कि वह यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने संबंधी अपने आरोप से नहीं जोड़ें। इसके अलावा, आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ लगाए अपने आरोपों पर स्पष्टीकरण देने का एक और अवसर दिया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं केजरीवाल के जवाब से असंतुष्ट आयोग ने उनसे यमुना में विषाक्तता के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में विशिष्ट और स्पष्ट जवाब देने तथा तथ्यात्मक साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा जहर का पता लगाए जाने के मामले में इंजीनियर, स्थान और कार्यप्रणाली का विवरण आगामी शुक्रवार सुबह 11 बजे तक साझा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर आयोग मामले में उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
