Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवसेना की दूसरी लिस्ट जारी, 20 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित, निलेश राणे को इस सीट से मिला टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यह लिस्ट पार्टी ने साेशल मीडिया पर शेयर भी की है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 27, 2024 | 10:06 PM

शिवसेना ने जारी की दूसरी लिस्ट

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। अब शिवसेना के उम्मीदवारों की संख्या 65 हो गई। लिस्ट जारी करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एकनाथ शिंदे ने लिखा कि “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव – 2024 के लिए शिवसेना पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों की दूसरी सूची हिंदू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे साहेब के आशीर्वाद से घोषित की जा रही है। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं।”

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा को वर्ली से शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। वहीं बीजेपी नेता नारायण राणे के बेटे को निलेश राणे को कुडाल विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। निलेश राणे हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए थे।

हिंदुहृदयसम्राट वंदनीय शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे आणि वंदनीय धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांच्या आशीर्वादाने महाराष्ट्र विधानसभा निवडणूक – २०२४ साठी शिवसेना पक्षाच्या अधिकृत उमेदवारांची दुसरी यादी जाहीर करण्यात येत आहे.
सर्व उमेदवारांना विजयी शुभेच्छा.@Shivsenaofc #शिवसेना… pic.twitter.com/YfRdhV0U6K
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) October 27, 2024

सम्बंधित ख़बरें

इंडोनेशिया में भारत का पक्ष रखेंगे शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, 64 देशों के लिए ‘मैत्री समूह’ गठित

बजट सत्र शुरू: वाढवण बंदरगाह से समृद्धि विस्तार तक, विदर्भ बनेगा स्टील कॉरिडोर; विकास का रोडमैप पेश

एकनाथ शिंदे के खास हनुमंत जगदाले बने ठाणे मनपा में सदन के नेता, शानू पठान संभालेंगे नेता प्रतिपक्ष की कमान

अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें:– नवाब मलिक पर सस्पेंस बरकरार, तीसरी लिस्ट में भी नहीं आया नाम, सुनील तटकरे ने किया बड़ा खुलासा

इनको मिला मौका

शिवसेना ने दूसरी लिस्ट में अक्कलकुआ से अमश्या पाडवी, बालापुर से बलीराम शिरसकर, रिसोड से भावना गवली, हदगांव से बाबूराव कोहलीकर, परभणी से आनंद भरोसे, पालघर से राजेंद्र गावित और भिवंडी ग्रामीण से शांताराम मोरे को टिकट दिया है।

इसके अवाला भिवंडी पूर्व से संतोष शेट्टी, कल्याण पश्चिम से विश्वनाथ भोईर, अंबरनाथ से बालाजी किणीकर, चेंबूर से तुकाराम काते, पुरंदर से विजय शिवतारे को चुनावी मैदान में उतारा है।

शिवसेना ने अब तक 65 नामों की घोषणा की

बता दें कि शिवसेना ने इसके पहले 45 उम्मीदवारों के पहली लिस्ट जारी की थी। अब तक कुल मिलकर शिवसेना ने अपने 65 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं महायुति में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने भी रविवार को 4 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी।

यह भी पढ़ें:– शरद पवार गुट जारी की 9 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, सना मलिक के खिलाफ स्वरा भास्कर के पति को दिया टिकट

महायुति में शामिल बीजेपी ने अब तक दो लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में 99 तो दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस तरह बीजेपी अब तक 121 नामों की घोषणा कर चुकी है। वहीं अजित पवार की एनसीपी ने अब तक 49 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

महायुति का आंकड़ा पहुंचा 235 पर

बीजेपी 121, एनसीपी 49 और शिवसेना के 65 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद महायुत के उम्मीदवारो का आंकड़ा 235 तक पहुंच चुका है। अब देखना हो बाकी बची 53 सीटें में कैसे बंटवारा होता है, क्याेंकि महायुति को तीन मुख्य दलों के अलावा रामदाव आठवले व अन्य को भी सीटें देनी होगी।

Shivsenas second list released names of 20 candidates declared

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 27, 2024 | 09:32 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.