नवाब मलिक पर सस्पेंस बरकरार, तीसरी लिस्ट में भी नहीं आया नाम, सुनील तटकरे ने किया बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट रविवार को जारी कर दी। पूर्व मंत्री नवाब मलिक पर जारी असमंजस अभी भी खत्म नहीं हुआ है।
नवाब मलिक पर सस्पेंस बरकरार, तीसरी लिस्ट में भी नहीं आया नाम, सुनील तटकरे ने किया बड़ा खुलासा
नवाब मलिक व अजित पवार (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट रविवार को जारी कर दी। इस लिस्ट से पता चला है कि महायुति में फल्टन विधानसभा सीट पर चल रहा विवाद सुलझने तो वहीं पूर्व मंत्री नवाब मलिक पर जारी असमंजस अभी भी खत्म नहीं हुआ है। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने रविवार को चार उम्मीदवारों वाली तीसरी सूची जारी की। इसमें गेवराई से विजयसिंह पंडित, फलटन निर्वाचन क्षेत्र से सचिन पाटिल, निफाड से दिलीप काका बनकर और पारनेर निर्वाचन क्षेत्र से काशीनाथ दाते को उम्मीदवार बनाया गया है।

लिस्ट जारी करने के दौरान सुनील तटकरे ने कहा कि नामांकन दाखिल करने के लिए दो दिन और बचे हैं। महायुति में अभी भी दस सीटों पर निर्णय बाकी है। जो कि जल्द ही होने की उम्मीद है। फिलहाल हम चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची की घोषणा कर रहे हैं।

इस दौरान सुनील तटकरे ने एनसीपी के विधायक तथा के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि मलिक हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे हमारे पुराने सहकर्मी हैं। हम उनसे मिल कर चर्चा कर रहे हैं। उन्हें समझाया जा रहा है। शिवाजी नगर-मानखुर्द के लिए उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

फल्टन में बीजेपी ने किया था दावा

फलटण विधानसभा सीट पर एनसीपी के साथ-साथ बीजेपी ने भी दावा किया था। पिछले विधानसभा चुनाव 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस के दीपक चव्हाण ने यहां जीत हासिल की थी। चुनाव में उन्हें 1 लाख 17 हजार 617 वोट मिले। बीजेपी के दिगंबर अगवाने को 86 हजार 636 वोट मिले।

दिगंबर अगवाने एक बार फिर से बीजेपी के टिकट पर फलटण से चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने जोरदार मुहिम छेड़ रखी थी। लेकिन अब इस सीट पर एनसीपी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

नवाब मलिक ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान

बता दें कि शनिवार को एनसीपी नेता नवाब मलिक ने शिवाजी नगर-मानखुर्द विधानसभा सीट चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 29 अक्टूबर को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। नवाब मलिक की उम्मीदवारी का बीजेपी विरोध कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com