-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Rss Role In Win Of Mahayuti Alliance In Maharashtra Assembly Elections 2024
महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी की जीत में RSS का रहा बड़ा योगदान, इस फॉर्मूले से मिली ग्रैंड विक्ट्री
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में इस बार महायुति गठबंधन की बड़ी जीत हुई है, जिससे महायुति पिछले 50 सालों में 236 सीटें जीतकर सबसे ज्यादा सीट जीतने वाला गठबंधन बन चुकी है। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान निभाने में RSS ने बड़ा योगदान निभाया है।

आरएसएस का योगदान (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जीत मिली है। ये जीत इतनी शानदार है कि केवल महायुति गठबंधन में बीजेपी की जीत देखे तो वो भी बड़ी मात्रा में है। इस जीत को देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि आज से लगभग 6 महीने पहले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी थी।
बीजेपी ने लोकसभा की हार के बाद मानो जैसे पार्टी की आंखे खुल गई हो इसके तुरंत बाद ही बीजेपी और आरएसएस ने राज्य में ऐसा काम कर दिखाया है कि विधानसभा में जनता की राय ही बदल गई है। जनता के बीच बीजेपी की छवि बदलने में सबसे बड़ा जिसका हाथ रहा है वो है – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ।
चुनाव प्रचार अभियान
कहा जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान से नाराज हो गए थे, जिसके बाद से RSS ने खुद को चुनावी प्रक्रिया से दूर रखा था जिसका परिणाम बीजेपी को लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था।
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिसा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
RSS सुरक्षा पर सरकारी खर्च का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, RSS की CISF सुरक्षा पर सवाल; 200 करोड़ खर्च का दावा
दतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
चुनाव में नुकसान के बाद बीजेपी और RSS दोनों नें अपने नुकसान का आकलन किया और आपसी तालमेल बैठा कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। इस दौरान संघ ने विधानसभा चुनाव के लिए सहसरकार्यवाह अतुल लिमये और बीजेपी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश को जिम्मेदारी सौंपी।
महायुति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
देखा जाए तो RSS के अतुल लियमे ने सबसे पहले आपसी नेताओं के बीच अंदरूनी तालमेल बिठाने का काम किया है। तो वहीं शिवप्रकाश ने बीजेपी के बूथ के स्तर को बढ़ाने के लिए उस पर काम करना शुरू किया। इस बार नितिन गडकरी जैसे बड़े नेताओं को भी विधानसभा चुनाव के लिए योगदान देने के लिए प्रोत्साहित और राजी किया गया। इस दौरान संघ की ओर से संगठन मंत्री के रूप में बीएल संतोष भी मौजूद रहे।
सामाजिक समीकरण पलटा
RSS की टीम के पास सबसे पहला लक्ष्य था सामाजित समीकरण को सुधारना। उस समय मराठा आरक्षण के बहाने विपक्ष देवेंद्र फडणवीस को घेरने की कोशिश कर रहा था। इसे देखते हुए संघ के नेताओं ने महाराष्ट्र के पिछड़े वर्ग ओबीसी, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के अलग-अलग समूहों के नेताओं से संपर्क किया और उनकी बैठक सीधे देवेंद्र फडणवीस के साथ करवाई।
इसके साथ ही सभी नेताओं को देवेंद्र फडणवीस ने भविष्य में समाज के लिए सरकार द्वारा किए जानेवाले कार्यों की जानकारी दी गई। ताकि जनता को पता चल सकें कि सरकार उनके हितों के लिए काम कर रही है। आपको बताते चले कि इस तरह कि बैठकें सौ-दो सौ के आंकड़ों में नहीं बल्कि हजारों की संख्या में हुई। इन सभाओं का परिणाम भी बीजेपी को देखने को मिला इसके कारण बीजेपी द्वारा लड़ी गई अनुसूचित जनजाति की 16 में से 15 सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई।
इस दौरान पार्टी ने मराठा आरक्षण का साथ भी नहीं छोड़ा। पार्टी ने मराठा समाज में भी गैर-राजनीतिक नेताओं से बातचीत की और ये याद दिलाया कि मराठा समाज को मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण भी उन्हें बीजेपी की सरकार ने दिलाया था।
बूथ पर किया काम
RSS ने यह काम बूथ स्तर पर भी किया। RSS ने बूथ समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को समाज की किसी-न-किसी तरह की जिम्मेदारी देकर जनता से संपर्क में रहने के लिए कहा गया। साथ ही इन छोटे-छोटे से कार्यकर्ताओं से समय-समय पर रिपोर्ट भी संघ ने जमा की और उस पर काम किया।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
288 सीटों पर फोकस
महाराष्ट्र में संघ ने योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी फोकस किया। पिछले बजट में घोषित की गई लाड़की बहिन योजना के लिए संघ के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर महिलाओं से फॉर्म भरवाया और उन्हें इस योजना का लाभ भी दिलवाया। महिलाओं के बैंक खाते में पैसे पहुंचने से पहले और उसके बाद में भी कार्यकर्ता महिलाओं के संपर्क में रहे। इसका परिणाम ये देखने को मिला कि इस बार राज्य में महिलाओं के मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसका पूरा फायदा महायुति को हुआ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS ने ये काम न सिर्फ बीजेपी के लिए किया बल्कि महायुति गठबंधन में शामिल सभी दलों के लिए भी किया। उनके इन कामों के बाद महायुति पिछले 50 सालों में 236 सीटें जीतकर सबसे ज्यादा सीट जीतने वाला गठबंधन बन चुकी है।
Rss role in win of mahayuti alliance in maharashtra assembly elections 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेपर लीक पर राजनीति छोड़ो, युवाओं का भविष्य बचाओ , संसद में श्रीकांत शिंदे का विपक्ष पर करारा हमला
Jul 28, 2026 | 07:34 PMBatwara 1947 Trailer: स्टेज पर छलके सनी देओल के आंसू, करण देओल बोले- पापा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं
Jul 28, 2026 | 07:33 PMभोपाल में किसानों का प्रचंड प्रदर्शन, बैरिकेड्स तोड़कर राजधानी में घुसे; सीएम हाउस की ओर कूच
Jul 28, 2026 | 07:33 PMअब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
Jul 28, 2026 | 07:32 PMजापान में कुदरत का कहर…7.1 तीव्रता के भूकंप के बाद भरभरा कर गिरा मॉल, कई लोगों के मरने की आशंका- VIDEO
Jul 28, 2026 | 07:20 PMGondia News: गोंदिया स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान, 193 यात्रियों से ₹1.18 लाख का जुर्माना वसूला
Jul 28, 2026 | 07:11 PMजंतर-मंतर वाले बयान पर महबूबा मुफ्ती का यू-टर्न, कश्मीर के लोगों से मांगी माफी; कहा- अनजाने में छूटे अहम शब्द
Jul 28, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














