- Hindi News »
- Elections »
- Rs 1 98 Crores Cash Seized From A Hotel In Nashik On 18th November Ahead Of Maharashtra Assembly Elections
मतदान से पहले नासिक के होटल से पकड़ी गई करोड़ों की नकदी, पूछताछ जारी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल होने है, इसके लिए पुलिस और चुनाव आयोग सतर्क है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस बीच पुलिस ने नासिक के होटल से करोड़ों की संपत्ति जब्त की है और इस पर कार्रवाई कर रही है।
- Written By: प्रिया जैस

नासिक (सौजन्य-एक्स)
नासिक: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होने वाले है। इस दौरान में चुनाव में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो और कोई भी उम्मीदवार जनता को लुभा न सकें, इसके लिए पुलिस और चुनाव आयोग ने कड़े बंदोबस्त किए है।
इस दौरान नासिक में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले, नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपये बरामद किए। आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बावजूद इस तरह के और भी मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए है।
टीम कर रही कार्रवाई
नासिक के जिला मजिस्ट्रेट जलज शर्मा ने कहा, “अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, वहां से 1.98 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। व्यय पर्यवेक्षक और टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।” उन्होंने आगे बताया कि मतदान के समय में इस तरह के पैसे पकड़े जाते है तो चुनाव आयोग अपनी एसओपी के अनुसार कार्रवाई करता है।
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Malda Dispute: 7 जजों को बंधक बनाने वाला मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, जानें ओवैसी के नेता का पूरा ‘कच्चा-चिट्ठा’
Maharashtra Voter List Revision पर कांग्रेस की आपत्ति, सपकाल ने निष्पक्षता की मांग उठाई
Sunetra Pawar के एक लेटर से मचा बवाल, पार्थ की राज्यसभा सीट पर लटकी तलवार, NCP के कई बड़े फैसले होंगे रद्द?
चुनाव जैसे अहम समय में अगर पकड़े गए पैसे के मालिक को नोटिस दिया जाता है। इसके बाद उनसे पूछताछ की जाएगी, अगर इन सवालों का सही जवाब नहीं मिलता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
नासिक में करोड़ों रुपये बरामद
मतदान से पहले पुलिस ने नासिक के एक होटल से 1.98 करोड़ रुपये बरामद किए।
#WATCH | Maharashtra: Nashik DM, Jalaj Sharma says, "As per the information received so far, Rs 1.98 Crores have been seized from there. Expenditure Observer and team are taking further action…" https://t.co/lAtHjRINPe pic.twitter.com/HBmQjz0bvt — ANI (@ANI) November 19, 2024
चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान, 50,000 रुपये से अधिक की नकदी रखने वालों के पास वैध दस्तावेज होने चाहिए, जबकि इससे कम राशि के लिए किसी कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
चुनाव आयोग से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ठाणे में पकड़े गए करोड़ों रुपये
इससे पहले, 12 नवंबर को, ठाणे पुलिस ने 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के बीच, नवी मुंबई के नेरुल के सेक्टर 16 में एक रो-हाउस से लगभग 2.5 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की, अधिकारियों ने कहा।
चुनाव आयोग और ठाणे पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान में नकदी जब्त की गई। वरिष्ठ निरीक्षक ब्रह्मानंद नाइकवाड़ी ने एएनआई को बताया, “हमने एक रो-हाउस से नकदी जब्त की है। हम जांच कर रहे हैं कि यह किसका पैसा है और कहां से आया है। जब्ती चुनाव आयोग और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई।”
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
आपको बताते चले कि महाराष्ट्र के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए दौड़ तेज हो गई है, सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) दोनों मतदाताओं का समर्थन जीतने के प्रयास कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में, भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, तो वहीं महाविकास अघाड़ी (एमवीए) मजबूत वापसी की उम्मीद कर रहा है। इस बार सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी पार्टी दोनों को ही बागी नेताओं के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। इस दौरान देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किसका पलड़ा भारी होगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rs 1 98 crores cash seized from a hotel in nashik on 18th november ahead of maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
Apr 03, 2026 | 03:57 PMकल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
Apr 03, 2026 | 03:57 PMNCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Apr 03, 2026 | 03:57 PMअसम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
Apr 03, 2026 | 03:57 PMCuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














