Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बीच होगी चुनावी जंग, आदित्य के खिलाफ मैदान में उतरे राज ठाकरे

वर्ली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आदित्य के खिलाफ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे मैदान में उतर गए हैं। इससे ऐसी अटकले लगने लगी हैं कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे बनाम ठाकरे की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Sep 21, 2024 | 10:45 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ‘महाविकास आघाड़ी’ (MVA) में ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करके अपने ज्यादा से ज्यादा विधायकों को जिताने के लिए रणनीति पर काम कर रहे हैं। लेकिन उनके विधायक पुत्र आदित्य ठाकरे को जीतने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वर्ली विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आदित्य के खिलाफ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे मैदान में उतर गए हैं। इससे ऐसी अटकले लगने लगी हैं कि वर्ली विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे बनाम ठाकरे की लड़ाई देखने को मिल सकती है।

आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में राज ठाकरे नए जोश के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार को उन्होंने इसकी शुरुआत वर्ली विधानसभा क्षेत्र से की। राज ने वर्ली के जांबोरी मैदान पर वर्ली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का खाका यानी ‘वर्ली विजन’ पेश किया। उनके एमएनएस वर्ली विजन को आदित्य के वर्ली ए+ कॉन्सेप्ट को चुनौती देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि उनके वर्ली विजन को शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी का समर्थन मिल गया है। आदित्य के चुनाव क्षेत्र में राज की एंट्री से उद्धव की शिवसेना बनाम राज की मनसे के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें:– विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, केंद्रीय टीम करेगी महाराष्ट्र का दौरा

फिर निशाने पर आए पर प्रांतीय

राज ठाकरे ने वर्ली के कार्यक्रम में एक बार फिर से परप्रांतियों का मुद्दा उठाया। मैं यहां बहुत लंबा भाषण नहीं दूंगा, ऐसा कहते हुए राज ने कहा कि वर्ली की बीडीडी चाल देखकर मुझे मेरा बचपन याद आता है। मैं बचपन में बालासाहेब और अपने पिता के साथ यहां आता था। बाद में उन्होंने फिर से परप्रांतियों का मुद्दा छेड़ दिया।

राज ठाकरे ने सभा में उपस्थित लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि आप लोग रोते क्यों हो? आप महाराष्ट्र के मालिक हो। लेकिन दूसरे राज्यों से लोग आते हैं, झुग्गियां बनाते हैं और नए घर ले लेते हैं। क्योंकि समय रहते आप लोग कुछ करते नहीं हो। बाहर के लोगों का दांव पेच शुरू होता है और उन्हें जो चाहिए, वह मिल जाता है। यहां 2 परिवारों को एक पार्किंग यह अजीब मामला देखने को मिला। मूलतः आप लोगों का कोई महत्व ही नहीं बचा है।

यह भी पढ़ें:– ‘आंदोलन के लिए मनोज जरांगे को मिले करोड़ों रुपए’, हाके और वाघमारे ने की ED जांच की मांग

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि प्रोजेक्ट आने से पहले आपसे पूछा नहीं जाता है। ऐसा सिर्फ वर्ली में ही नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र में चल रहा है। हम जो करेंगे वही आपको स्वीकार करना होगा। यही मौजूदा शासकों की भावना है। ऐन वक्त पर चार टुकड़े डालकर आप को शांत कर दिया जाता है।

पुणे-ठाणे का भी यही हाल

राज ने कहा कि एक पुणे का पांच पुणे बन गया। विकास की योजना बनती है। कोई टाउन प्लानिंग नहीं होती। हम वर्ग फुट में फंस गए हैं। बिल्डर पूरा ‘माल’ ले जाता है। एकजुट रहकर सभी को एक सुर में बोलना जरूरी हो गया है। राष्ट्र का निर्माण करते समय सौ-दो सौ वर्ष के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन आजकल शहरों की पहचान खो गई है। फ्लाईओवर और पुल शहरों की पहचान बन गए हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने कहा कि मैं विकास का विरोधी नहीं हूं लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है?

ठाणे की बात करते हुए राज ने कहा कि दुनिया में ठाणे जैसा कोई जिला नहीं है। लेकिन ठाणे के एक जिले में 8 नगर पालिकाएं हो गई हैं। राज्य के बाहर से सबसे ज्यादा लोग ठाणे जिले में आते हैं। बढ़ते शहरों के लिए सुविधाएं कहां से लाएं? यहां के स्थानीय लोग बेघर हो रहे हैं तो बाहरी लोगों को गोद में कैसे लें? ऐसा सवाल करते हुए राज ने एक बार फिर से परप्रांतियों पर निशाना साधा।

Raj thackeray releases worli vision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 10:45 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Raj Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

BEST चुनाव में उद्धव-राज एकसाथ, कल आएंगे नतीजे; क्या BMC चुनाव में भी दिखेगा गठबंधन?

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

3

मनसे गठबंधन पर सियासी संग्राम, राम कदम बोले- संजय राउत मानसिक रूप से परेशान, ठाकरे…

4

उद्धव-राज ठाकरे साथ आए तो क्या बदलेगा समीकरण? शिवसेना नेता का दावा- ‘महायुति’ मजबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.