- Hindi News »
- Elections »
- Election Commission Of India Team Will Visit Maharashtra To Prepare For Assembly Elections
विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटा चुनाव आयोग, केंद्रीय टीम करेगी महाराष्ट्र का दौरा
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 27-28 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र का दौरा करेगी।

चुनाव आयोग, फोटो - मीडिया गैलरी
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम 27-28 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र का दौरा करेगी। इस दौरान राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करके मौजूदा हालात और तैयारियों की समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
महाराष्ट्र में अब तक सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में शामिल राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। लेकिन अब परिवर्तन महाशक्ति’ नामक तीसरे मोर्चे का गठन हो जाने से राज्य का सियासी माहौल और भी गरमा गया है। इस बीच राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग भी चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 105, 95, 88 का फॉर्मूला, MVA में सीटों का बंटवारा तय!
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर कमलनाथ ने कहा- जनता से हो रही सीधी लूट, मुनाफे के बावजूद नहीं दी राहत
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग के अधिकारी 27, 28 सितंबर को प्रस्तावित अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान राज्य चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैठक के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए हरी झंडी मिल जाएगी।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो जाएगा। महाराष्ट्र में हरियाणा के साथ ही विधानसभा चुनाव होने थे लेकिन हरियाणा के साथ जम्मू कश्मीर के विधानसभा के महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को टाला गया था।
यह भी पढ़ें:– विपक्ष के आरोपों पर अजित पवार का जवाबी हमला, बोले- महाराष्ट्र में ही रहेंगे उद्योग
त्योहारों के कारण देरी
हरियाणा और जम्मू कश्मीर के चुनाव का ऐलान करते समय मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमान ने कहा था कि महाराष्ट्र में बारिश के तैयारियां अभी पूरी नहीं हुई हैं। साथ ही महाराष्ट्र में अभी त्योहारों का सीजन शुरू है। गणेशोत्सव, पितृपक्ष, नवरात्रि और दीपावली जैसे त्योहारों को देखते हुए दो-दो राज्यों का चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया गया है।
राजनीतिक पार्टियां भी तैयार
नवंबर में राज्य में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां और गठबंधन अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीट शेयरिंग का ऐलान हो जाएगा।
वंचित बहुजन आघाडी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
वहीं दूसरी ओर प्रकाश आंबडेकर की वंचित बहुजन आघाडी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस गठबंधन में वंचित बहुजन आघाडी के साथ भारत आदिवासी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी शामिल है।
Election commission of india team will visit maharashtra to prepare for assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ramakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMBada Mangal: आज बड़ा मंगलवार की शाम कर लें तुलसी का यह उपाय, खुल जाएगी किस्मत
May 26, 2026 | 02:53 PMकारंजा-घाडगे में मलेरिया का प्रकोप; देववाडी में मिले 9 पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई 5 टीमें
May 26, 2026 | 02:53 PMशेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
May 26, 2026 | 02:51 PMMultani Mitti: मुल्तानी मिट्टी से बनें ये 5 फेस पैक देंगे चेहरे पर कमाल का निखार, जानें लगाने की सही तरीका
May 26, 2026 | 02:50 PMपेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सियासत तेज, दिग्विजय सिंह ने शेयर किया BJP MLA मैथिली ठाकुर का वीडियो
May 26, 2026 | 02:49 PMकॉमेडी से ज्ञान तक, दूरदर्शन नेशनल पर लौटेगा पारिवारिक मनोरंजन पैकेज, KBC बनेगा आकर्षण
May 26, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM













