बंगाल चुनाव: ममता की मुश्किलें बढ़ाने मैदान में उतरे राहुल गांधी, क्या पहुंचा पाएंगे TMC को नुकसान?
Bengal Election: चुनावी मैदान में राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है, ममता बनर्जी को उन्होंने डायरेक्ट टारगेट किया और कई बड़े आरोप लगाए। क्या इन आरोपों से TMC को पहुंचेगा नुकसान?
- Written By: सजल रघुवंशी
राहुल गांधी और ममता बनर्जी (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Rahul Gandhi Bengal Rally Speech: बंगाल का चुनाव अब उस दौर में आ गया है जब आए दिन नए समीकरण पैदा हो रहे हैं। दरअसल, आज यानी शुक्रवार को राहुल गांधी ने बंगाल के मौदान से ममता को जमकर ललकारा उन्होंने साफ कहा कि ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैलादी है। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगार हैं जिन्होंने भत्ता मांगा है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी ने शारदा और चिटफंड घोटाला किया है। अब राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है, जब बंगाल चुनाव अपने चरम पर है और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है।
राहुल गांधी के बयान से ममता को कितना नुकसान?
दरअसल, राहुल गांधी ने सीधे तौर पर ममता सरकार पर भ्रष्टाचार, शारदा चिटफंड, जैसे आरोप लगाए हैं। इन बयानों से ममता बनर्जी की स्वच्छ छवि को नुकसान पहुंचने की संभावना मानी जा रही है। इसके अलावा जिस तरह से राहुल गांधी ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाया वो साफ दिखाता है कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी को उन मुद्दों पर टारगेट कर रहे हैं जो आम जनता से रिलेटेड है। ऐसे में कई जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी के इन बयानों से कांग्रेस को भलें ही फायदा न हो लेकिन इससे ममता बनर्जी को इनडायरेक्ट नुकसान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
‘देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई..’, RSS-BJP पर राहुल गांधी ने लगाया नफरत फैलाने का आरोप
‘राष्ट्रीय सरेंडर संघ..’, राहुल गांधी का RSS पर तीखा हमला, कहा- अमेरिका में खुला संघ का असली चेहरा
BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP
#WATCH मेटियाब्रुज, दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैलादी है। उन्होंने पिछले चुनाव में कहा था कि वे बेरोजगारी मिटा देंगी। उन्होंने कहा था कि वे 5 लाख… pic.twitter.com/GrgIuBys57 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2026
राहुल गांधी के भाषण की मुख्य बातें
राहुल गांधी ने अपने भाषण में कई प्रमुख मुद्दे उठाए हैं, यह सभी मुद्दे दूसरे चरण की वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी माने जा रहे हैं। फिर चाहे वह रोजगार का मुद्दा हो या फिर घोटालों का।
- ममता बनर्जी ने यहां बेरोजगारी फैला दी है
- बंगाल में 84 लाख युवा बेरोजगारी भत्ता मांग रहे हैं
- सीएम ममता ने शारदा और चिटफंड घोटाला किया है
- पूरा बंगाल जानता है कि टीएमसी के लोगों ने भ्रष्टाचार किया है
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: 4 मई को लगेगा असली ‘झाल’, PM Modi की ‘झालमुड़ी’ पर ममता बनर्जी का तीखा तंज
राहुल गांधी ने भाजपा पर भी साधा निशाना
दरअसल, नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने न केवल तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को निशाने पर लिया ब्लकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कभी ममता दीदी का घर नहीं छीना है क्योंकि यह लोग जानते हैं कि असली लड़ाई टीएमसी से नहीं है बल्कि असली लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है। जो इनके खिलाफ लड़ते हैं उन पर ये लोग पूरी तरह से आक्रमण करते हैं। भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं। इन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में वोट चोरी करके चुनाव जीता है।
