50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jitu Patwari Datia By Election: दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला। करोड़ों रुपये बांटने और पुलिस के जरिए बूथ लूटने की साजिश रचने का लगाया गंभीर आरोप।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Jitu Patwari attack Datia By Election On BJP: नवभारत लाइव के इस वीडियो में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे और गंभीर हमले किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस चुनाव को जीतने के लिए अनैतिक हथकंडों का सहारा ले रही है और दतिया की धरती पर भारी मात्रा में कैश लाकर मतदाताओं के वोट खरीदने की साजिश रची जा रही है। पटवारी ने दावा किया कि हर एक वोट को पांच हजार रुपये देकर प्रभावित करने का टारगेट तय किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन के जरिए पोलिंग बूथ लूटने की योजना बनाए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हालात यह हो गए हैं कि अब भाजपा को नरोत्तम मिश्रा जैसे सीनियर नेताओं पर भी भरोसा नहीं रहा है, इसीलिए थानेदारों और अधिकारियों को रातों-रात बदला जा रहा है। अंत में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से आह्वान किया कि वे इस तानाशाही और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह सतर्क रहें और मुस्तैदी से मुकाबला करें।