Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब : ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान जारी, कांग्रेस को गड़बड़ी की आशंका

पंजाब में ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान जारी है।आज यहां ‘सरपंच' और ‘पंच' पदों के लिए मतदान मत पेटियों के जरिए सुबह 8 बजे आरंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 15, 2024 | 11:12 AM

पंजाब : ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब में ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतदान जारी है।आज यहां ‘सरपंच’ और ‘पंच’ पदों के लिए मतदान मत पेटियों के जरिए सुबह 8 बजे आरंभ हुआ और यह शाम चार बजे तक जारी रहेगा। इस मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी।

जानकारी दें कि पंचायत चुनावों के लिए 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1,187 को अत्यधिक संवेदनशील बताया गया है। राज्य में 13,225 ग्राम पंचायतें हैं। एक अधिकारी के अनुसार, 9,398 ग्राम पंचायतें ‘सरपंच’ का चुनाव करेंगी।

यहां पढ़ें – आज होगा महाराष्ट्र-झारखंड की चुनाव तारीखों का ऐलान, दोपहर 3.30 बजे EC की प्रेस कांफ्रेंस

सम्बंधित ख़बरें

‘कांग्रेस में अब टैलेंट की कद्र नहीं’, मणिशंकर अय्यर के ‘बगावती’ सुर पर संजय निरुपम का तीखा हमला

छत्रपति शिवाजी-टीपू विवाद को लेकर बैकफुट पर आई कांग्रेस! हर्षवर्धन सपकाल ने मांगी माफी

राहुल के एक फोन से भाजपाई हुए हिमंत! असम CM ने सुनाया 2015 वाला हैरतअंगेज किस्सा, असम में बढ़ गई सियासी हलचल

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट

#WATCH | Lambi | Punjab Agriculture Minister Gurmeet Singh Khuddian casts his vote at a polling booth in his village Khudia during the ongoing gram panchayat elections in the state today pic.twitter.com/SjfBKCIaqt — ANI (@ANI) October 15, 2024

हालांकि ‘सरपंच’ के पद के लिए 3,798 उम्मीदवारों को पहले ही निर्विरोध चुन लिया गया है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह बुजुर्ग मतदाता, महिलाएं और युवा कतारों में खड़े दिखायी दिए। यह चुनाव विधानसभा द्वारा पिछले महीने पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2024 के परिणामस्वरूप राजनीतिक दलों के प्रतीक चिह्नों के बगैर कराए जा रहे हैं।

यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव की घोषणा के ऐलान से पहले JMM का गंभीर आरोप

वहीं इस चुनाव के लिए कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि ‘सरपंच’ पद के लिए 25,588 उम्मीदवार चुनावी मैतदान में हैं और ‘पंच’ पद के लिए 80,598 उम्मीदवार हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लोगों से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की थी।

#WATCH | Voting underway for the Punjab gram panchayat elections; visuals from a polling centre in Sri Muktsar Sahib Voting for sarpanch and panch posts is taking place through ballot boxes from 8 am to 4 pm. pic.twitter.com/fAwJXGS9CL — ANI (@ANI) October 15, 2024

पिछले महीने विधानसभा द्वारा पारित पंजाब पंचायती राज (संशोधन) विधेयक 2024 के मद्देनजर उम्मीदवार राजनीतिक दलों के चिन्हों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पंचायत चुनाव के लिये कुल 1.33 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 70.51 लाख पुरुष और 63.46 लाख महिला मतदाता हैं।

जानकारी दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई ने इससे पहले आज होने वाले पंचायत चुनाव को स्थगित करने की मांग करते हुए नामांकन प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया और मतणगना के दौरान भी गड़बड़ी की आशंका जतायी थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Punjab voting continues for gram panchayat elections congress fears rigging

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 15, 2024 | 11:05 AM

Topics:  

  • AAP
  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.