Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Puducherry Election Result: शुरुआती रुझानों में BJP गठबंधन ने बनाई बढ़त, TVK ने भी ठोकी ताल, जानें आकड़े

Puducherry Assembly Elections Result: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में शुरुआती रुझानों भारतीय जनता पार्टी गठबंधन का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। तो वहीं, टीवीके ने भी अपना खाता खोल लिया है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 04, 2026 | 01:59 PM

पुडुचेरी में मतगणना जारी

Follow Us
Close
Follow Us:

Puducherry Assembly Election Result 2026: पुडुचेरी विधानसा चुनाव में मतगणना अभी जारी है। पुडुचेरी चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे है। सुबह 10 बजे तक सामने आए शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करता नजर आ रहा है। पुडुचेरी विधानसभा की 30 में से 20 सीटों के रुझानों में NRC+ (भाजपा‑नीत गठबंधन) 13 सीटों पर बढ़त बनाते हुए तेजी से बहुमत के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।

तो वहीं, बात करें पहली बार पुडुचेरी में अपना कदम रखने वाली थलापति विजय की पार्टी TVK+ 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। हालांकि, इस बढ़त से टीवीके ने अपनी मजबूत स्थिति साफ कर दी है। दूसरी ओर कांग्रेस फिलहाल 2 सीटों पर आगे आ चुका है। इससे साफ होता है कि रुझान एनडीए के पक्ष में हैं, लेकिन TVK का उभार पुडुचेरी की राजनीति में नया समीकरण बनाने की संभावना नजर आ रही है।

AINRC दस सीटों पर आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, थट्टनचावडी निर्वाचन क्षेत्र में CM एन. रंगासामी आगे चल रहे हैं। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतणना के रुझान के अनुसार एआईएनआरसी 8, कांग्रेस 2, अन्नाद्रमुक, द्रमुक तथा भाजपा 1-1, वहीं निर्दलीय 3 सीट पर आगे। सुबह 9 बजे तक रुझानों से AINRC के नेतृत्व वाले NDA के बढ़त के संकेत मिले। शुरुआती दौर की मतगणना के अनुसार, इस केंद्र शासित प्रदेश में कड़े मुकाबले के बीच AINRC दस सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

सम्बंधित ख़बरें

केरलम में कांग्रेस की सुनामी: 7 साल बाद फिर बना 4 मुख्यमंत्रियों वाला रिकॉर्ड, जानें जीत के 5 बड़े कारण

Puducherry Election Results: पुडुचेरी में AINRC का बजा डंका, निर्दलीय भी जीते, जानें 8 सीटों के आंकड़े

बंगाल में जीत की ओर BJP, MP में जश्न का माहौल, रसगुल्ले की जगह झालमुड़ी खाकर कार्यकर्ता मना रहे जश्न

विजय की हार की खबर सुन फैन ने काटा अपना गला, चुनावी नतीजों के बीच तमिलनाडु के कृष्णागिरी में मचा हड़कंप

पुडुचेरी विधानसभा में मतदान

आपको जानकारी दें, कि पुडुचेरी में 30 चुनी हुई सीटों के अलावा, तीन सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए मनोनीत किया जाता है। इस बार, पुडुचेरी में कुल 950,311 मतदाता थे। इस संख्या में 446,361 पुरुष, 503,810 महिलाएं और 140 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल थे। इस बार विधानसभा की 30 सीटों पर कुल 294 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई थी।

यह भी पढ़ें – By-Elections Result: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, इन सीटों पर सबकी नजर

कुल 6 मतगणना केंद्र स्थापित

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की 30 सीटों के लिए में केंद्र शासित प्रदेश में कुल 6 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए। अखिल भारतीय एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी), भाजपा, अन्नाद्रमुक और एलजेके से मिलकर बने राजग को कांग्रेस, द्रमुक और वीसीके से मिलकर बने ‘इंडिया’ गठबंधन से कड़ी चुनौती देखी जा रही है। चुनौती मिल रही है।

आपको जानकारी दें, कि इस बार पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान हुआ। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान करीब 90 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।

चुनाव परिणामों से जुड़ी ताजा जानकारी जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Puducherry election results bjp alliance takes lead early trends tvk contender

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 10:30 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Puducherry Assembly Election
  • Puducherry News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.