Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी इस बार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी शनवार को हरियाण के कुरुक्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा चुनाव को लेकर यह राज्य में यह पीएम मोदी की पहली चुनावी जनसभा थी। यहां पीएम मोदी ने कहा कि पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने वाली है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 14, 2024 | 06:39 PM

पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी शनवार को हरियाण के कुरुक्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। हरियाणा चुनाव को लेकर यह राज्य में यह पीएम मोदी की पहली चुनावी जनसभा थी। यहां पीएम मोदी ने कहा कि पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हरियाणा ने तय कर लिया है कि भाजपा राज्य में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाएगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और नए कार्यकाल में अपनी सरकार के कार्यों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:- उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सता रही है चाचा की याद, एक बार फिर हो सकता है ‘हृदय परिवर्तन’

सम्बंधित ख़बरें

‘PM मोदी मुझसे खुश नहीं हैं’, टैरिफ और रूसी तेल पर ट्रंप का बड़ा बयान, क्या बढ़ेगी भारत की टेंशन?

JNU में नारेबाजी पर बड़ा एक्शन, यूनिवर्सिटी से बाहर होंगे आरोपी छात्र! प्रशासन ने बनाई लिस्ट

JNU में आधी रात को हंगामा! PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे, क्या है वजह- VIDEO

‘…स्वागत योग्य कदम है’ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की मोदी की तारीफ, बोले- नाम मिटा देना चाहिए

उन्होंने कहा कि केंद्र की नयी राजग सरकार को अभी 100 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उसने पहले ही लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के काम शुरू कर दिए हैं। हरियाणा की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि हमने कांग्रेस सरकार का वह दौर देखा है जब विकास के लिए पैसा सिर्फ एक जिले तक सीमित रहता था।

कांग्रेस फैला रही झूठ: पीएम

मोदी ने कहा कि भाजपा ने समान रूप से विकास कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देश में झूठ और अराजकता फैलाने तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस ‘अर्बन नक्सल’ का नया रूप बन गई है और उसे झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती। मोदी ने किसानों के मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि पार्टी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर शोर मचाती है लेकिन ‘‘मैं उससे पूछता हूं कि वह कर्नाटक और तेलंगाना में कितनी फसलें एमएसपी पर खरीदती है।”

हिमाचल में कोई खुश नहीं: मोदी

प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या कांग्रेस के शासन के दौरान किसी किसान को उसके खाते में पैसा मिला?” उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में भी कोई खुश नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार अपनी अर्थव्यवस्था को संभालने और महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रही है। मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विनम्रता की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-  महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे पर होगा घमासान, शरद-उद्धव की डिमांड से कांग्रेस हुई परेशान

प्रधानमंत्री ने कहा कि निवेश और राजस्व के मामले में हरियाणा शीर्ष राज्यों में शामिल हो गया है। मोदी ने कहा कि लोगों ने उन्हें लोकसभा चुनाव में केंद्र में तीसरी बार सत्ता सौंपी है और जनता के उत्साह को देखते हुए भाजपा हरियाणा में भी हैट्रिक लगाने जा रही है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Pm modi roared in kurukshetra said bjp will score a hattrick in haryana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 06:39 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Haryana Assembly Elections
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.