बंगाल चुनाव: ‘लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना ही पड़ेगा…’, कूचबिहार में जमकर गरजे PM Modi; कही यह बड़ी बात
PM Modi: बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने सालों से बंगाल की जनता का पैसा लूटा गया है। हर भ्रष्टाचारी को यह जो लूटा हुआ पैसा है, वो जनता को लौटाना ही पडेगा।
- Written By: सजल रघुवंशी
पीएम मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pm Modi In Bengal: कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतने सालों से बंगाल की जनता का पैसा लूटा गया है। हर भ्रष्टाचारी को यह जो लूटा हुआ पैसा है, वो जनता को लौटाना ही पड़ेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी जनसभा में लोगों का हुजूम देखने को मिला। पीएम मोदी ने कूचबिहार की धरती से अवैध घुसपैठियों का मुद्दा भी उठाया साथ ही उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ भी दी।
तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर टीएमसी के राज में होने वाले भ्रष्टाचार का भय है और दूसरी तरफ विकास को तेज रफतार देने वाली भाजपा का भरोसा है।
घुसपैठियों को बंगाल से बाहर किया जाएगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ घुसपैठ कराकर विदेशियों को बसाने का खतरा है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी घुसपैठ रोकने और अवैध घुसपैठियों को बाहर करने का भरोसा देती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि बदलती जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) की वजह से लोगों को अपनी ही जमीन को खोने का डर है।
सम्बंधित ख़बरें
TMC Symbol Row: चुनाव चिन्ह और पार्टी नाम पर घमासान, दोनों गुटों ने ECI को सौंपे दस्तावेज; अब फैसले का इंतजार
‘RSS पर उंगली उठाई तो तोड़ देंगे हाथ’, दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की BJP; सांसद ने दी खुली चेतावनी
काशी में बदल रही तस्वीर! दालमंडी चौड़ीकरण से खत्म होगा जाम, विश्वनाथ धाम तक आसान सफर
‘राम को नहीं माना, अब राम भक्त बनने का नाटक’… गिरिराज सिंह का बड़ा राजनीतिक हमला
टीएमसी पर जमकर गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी के अन्याय, इनकी लिस्ट बहुत लंबी है। इनके धोखे का एक और उदाहरण उत्तर कन्या भी है। जब उत्तर कन्या को बनाया गया था तो कहा गया था कि यह पूरे क्षेत्र के विकास का केंद्र बनेगा लेकिन हालात यह है कि जो पैसा इसके लिए रखा गया था, इतने साल में उसे भी खर्च नहीं किया गया। अभी तक ये लोग उसमें कमीशन के तरीके खोजने में लगे हैं। इसका मतलब साफ है, नाम विकास का लेकिन नीयत और प्राथमिकता कहीं और थी।
#WATCH | #WestBengalAssemblyElections2026 | पश्चिम बंगाल | कूच विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “TMC के अन्याय, इनकी लिस्ट बहुत लंबी है। इनके धोखे का एक और उदाहरण उत्तर कन्या भी है। जब उत्तर कन्या को बनाया गया था तो कहा गया था कि ये पूरे… pic.twitter.com/5WWVChZZTf — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: क्या खतरे में है राघव चड्ढा की सदस्यता? जानें पार्टी छोड़ने या निकाले जाने पर क्या है नियम
पीएम मोदी ने दी यह गारंटी
कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार बंगाल में एक ओर तृणमूल कांग्रेस का भय है और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर टीएमसी के ‘कट मनी’ और ‘करप्शन’ का भय है। दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है। एक ओर घुसपैठ कराकर, विदेशियों को यहां बसाने का भय है। दूसरी ओर घुसपैठ रोक कर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है। एक ओर बदलती जनसांख्यिकी से अपनी ही जमीन पर आजादी छिनने का भय है। दूसरी ओर अपनी माटी पर गर्व के साथ सिर उठाकर जीने का, अटल भरोसा देने वाली भाजपा है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव | कूच विहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस बार बंगाल में एक ओर TMC का भय है और इसका मुकाबला करने के लिए आपके पास भाजपा का भरोसा है। एक ओर TMC के ‘कट मनी’ और ‘करप्शन’ का भय है। दूसरी ओर विकास को तेज… pic.twitter.com/e4vYTnIWgc — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2026
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक ओर सिंडिकेट राज में अपनी संपत्ति लुटने का भय है। दूसरी ओर सिर पर पक्का घर और जमीन के मालिकाना हक का भरोसा है। एक ओर संदेशखाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है। दूसरी ओर नारी शक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है।
