असम चुनाव 2026: धेमाजी में जमकर गरजे PM मोदी, जीत की हैट्रिक का किया दावा, कांग्रेस को खरी खरी
PM Modi Assam Visit: असम चुनाव के लिए पीएम मोदी का शंखनाद। धेमाजी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 'हैट्रिक' का दावा किया और कांग्रेस के 'तुष्टिकरण कार्ड' पर जमकर प्रहार किया।
- Written By: अक्षय साहू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Dhemaji Election Rally: असम में विधानसभा चुनाव की सियासत तेज हो गई है और चुनावी तैयारियां चरम पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं। गोगामुख में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में असम में तेजी से विकास हुआ है और इस बार असम के लोग भाजपा-एनडीए गठबंधन पर अपना भरोसा फिर से जताने के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी ने दावा किया कि इस तरह से असम में भाजपा की हैट्रिक पक्की है।
धेमाजी में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने धेमाजी में उन्होंने कहा, “असम के चुनाव की घोषणा के बाद यह मेरी पहली जनसभा है। सामने यह जनसमुद्र, युवाओं का उत्साह और बहनों-बेटियों का आशीर्वाद इस बात का संकेत है कि इस बार हैट्रिक पक्की है।” उन्होंने कहा, “आपके आशीर्वाद से मुझे प्रधानमंत्री के रूप में हैट्रिक बनाने का अवसर मिला। अब इस मैदान में भी हैट्रिक लगाने का अवसर मिला है। और आपके आशीर्वाद से असम में सरकार भी हैट्रिक बनाएगी।”
#WATCH | धेमाजी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बीते 1 दशक में असम ने विकास का एक लंबा सफर तय किया है। ये जो 20-25 साल के नौजवान हैं इन्होंने भाजपा-एनडीए का सुशासन ही देखा है। इन्होंने कांग्रेस के राज का वो काला दौर नहीं देखा है। जब असम से केवल बम, बंदूक, दंगों और… pic.twitter.com/UZNinesyNF — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
उन्होंने यह भी बताया कि पहले सर्वानंद सोनोवाल और फिर हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव “विकसित असम से विकसित भारत” बनाने का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की पराजय भी तय है।
BJP के संकल्प पत्र मंगल लाने वाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम भाजपा ने कल एक शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। यह मंगल लाने वाला पत्र है। बेटियों का मान-सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। असम में UCC लागू करना और आदिवासी समाज तथा छठी अनुसूची क्षेत्रों की परंपराओं को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है।”
#WATCH | धेमाजी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है, असम के पास संसाधनों की कभी कमी नहीं रही है। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को भी बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को भी कभी जुड़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने 60-65 साल में… pic.twitter.com/CoAiemgnLa — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
पीएम मोदी ने कहा कि असम को प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है और संसाधनों की कभी कमी नहीं रही। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए असम के समाज को बांटा और ब्रह्मपुत्र के दो किनारों को जोड़ने में विफल रही। कांग्रेस के शासन में 60-65 साल में ब्रह्मपुत्र पर सिर्फ 3 पुल बने, जबकि डबल इंजन सरकार ने 10-11 वर्षों में 5 बड़े पुल पूरे किए।
#WATCH | धेमाजी, असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “असम कांग्रेस के नेता एक खतरनाक कानून बनाने की बात कर रहे हैं, आखिर ये खतरनाक कानून क्या है?…आज असम की जनता के सामने मैं कांग्रेस की एक चाल का पर्दाफाश करना चाहता हूं। 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने एक… pic.twitter.com/jr1hSllUXe — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
यह भी पढ़ें- जनगणना के पहले चरण की हुई शुरुआत, जनता को इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें क्या-क्या पूछेगी सरकार
कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता असम में “खतरनाक कानून” बनाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार ने कम्यूनल वायलेंस कानून बनाने का प्रयास किया था, जिसका उद्देश्य अपने वोटबैंक का तुष्टिकरण था। इस बिल में बहुसंख्यकों को दंगे का जिम्मेदार और अल्पसंख्यकों को पीड़ित बताया गया था। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-एनडीए ने इसे संसद में बनने नहीं दिया, लेकिन अब कांग्रेस असम में उसी तरह का कानून बनाने की घोषणा कर रही है।
