-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Phalodi Satta Bazaar Or Exit Poll Whose Prediction Will Prove Correct In Delhi
फलोदी सट्टा बाजार या एग्जिट पोल? दिल्ली में सटीक साबित होगा किसका अनुमान, यहां देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट
- Written By: अभिषेक सिंह
फलोदी सट्टा बाजार के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सीटों की संख्या पिछली बार के मुकाबले कम हो सकती है, हालांकि केजरीवाल सरकार बनाएंगे।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नई दिल्ली; दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। अब एग्ज एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। इक्का दुक्का को छोड़ दें तो लगभग सभी एजेंसियों के सर्वे में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है। इस बीच लोगों को यह जानने में दिलचस्पी है कि एग्जिट पोल्स सट्टा बाजार के अनुमान के आंकड़ों के कितने करीब या दूर हैं।
सट्टा बाजार के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सीटों की संख्या पिछली बार के मुकाबले कम हो सकती है, हालांकि केजरीवाल सरकार बनाएंगे। राजस्थान के फलौदी सट्टा बाजार ने अनुमान लगाया है कि ‘आप’ 38-40 सीटें, भाजपा 30-32 और कांग्रेस 0-1 सीटें जीतेगी। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है।
सट्टा बाजार में AAP, एग्जिट पोल्स में BJP
इस लिहाज से देखा जाए तो एग्जिट पोल्स फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान से उलट दिख रहे हैं। क्योंकि सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक आदमी पार्टी को नुकसान ज़रूर हो रहा है लेकिन दिल्ली में उसकी बहुमत के साथ सरकार बनती दिखाई दे रही है। लेकिन एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे दिखाई दे रही है। सभी एजेंसियों के सर्वे का औसत देखें तो बीजेपी 35 से 40 सीटों के बीच दिखाई दे रही है। जबकि ‘आप’ को 27 से 32 सीटें मिलती हुई ही दिखाई दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
हंगामे की भेंट चढ़ा प्रश्नकाल, नियम 267 पर अड़ा विपक्ष, संसद में घमासान के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
बांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
NOTA ने बढ़ाई दोनों दलों की धड़कनें! मंजलपुर में काउंटिंग के बीच आए चौंकाने वाले आंकड़े, कांग्रेस काफी पीछे
2020 में क्या था एग्जिट पोल का अनुमान?
2020 में दिल्ली की जनता ने 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया था। चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में लगभग सभी एजेंसियों ने आप को बहुमत मिलता दिखाया था। एक्सिस माई इंडिया ने आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 59-68 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। जन की बात और न्यूज एक्स नेता ने आप को 55 सीटें दी थीं। वहीं टाइम्स नाउ ने केजरीवाल की पार्टी को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था।
2020 के नतीजों का हाल-ओ-हवाल
हालांकि, जब चुनाव नतीजे आए तो आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतीं। लेकिन पार्टी के वोट शेयर में 0.73% की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीजेपी के वोट प्रतिशत में 6.21% का उछाल आया। हालांकि, इसके बावजूद बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिलीं। वहीं, कांग्रेस का वोट शेयर 4.26% रहा। पार्टी ने 2013 और 2015 के बाद एक बार फिर वोट प्रतिशत में गिरावट दर्ज की। 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली।
2015 में भी ग़लत हुआ अनुमान
2015 में, अधिकांश एग्जिट पोल ने AAP को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, किसी ने भी अरविंद केजरीवाल की भारी जीत की भविष्यवाणी नहीं की थी। छह प्रमुख एग्जिट पोल के औसत ने भविष्यवाणी की थी कि AAP लगभग 45 सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा को 24 सीटें और कांग्रेस को एक सीट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन चुनाव परिणामों ने उम्मीदों को तोड़ दिया। AAP ने 67 सीटें जीतीं। भाजपा को केवल तीन सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस शून्य पर सिमट गई थी।
एग्जिट पोल कितने सटीक होते हैं?
एग्जिट पोल मतदाताओं के मतदान केंद्रों से निकलने के तुरंत बाद किए जाने वाले सर्वेक्षण होते हैं। पोलस्टर मतदाताओं के एक नमूने से पूछते हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया, और उनके जवाब चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने में मदद करते हैं। ओपिनियन पोल के विपरीत, जो मतदान से पहले मतदाता की पसंद का अनुमान लगाते हैं।
दिल्ली चुनाव से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एग्जिट पोल वास्तविक समय में वास्तविक मतदान व्यवहार को पकड़ने का प्रयास करते हैं। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता कई कारकों पर निर्भर करती है। इनमें मतदाताओं की ईमानदारी, नमूने का आकार और त्रुटि का मार्जिन शामिल है। हालाँकि वे अक्सर चुनावी रुझानों का संकेत देते हैं, लेकिन वे अतीत में गलत भी रहे हैं।
Phalodi satta bazaar or exit poll whose prediction will prove correct in delhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Aug 03, 2026 | 02:09 PMपूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
Aug 03, 2026 | 02:05 PMबेसा नगर पंचायत में PWD की बड़ी लापरवाही: जानलेवा गड्ढों से बेहाल सड़कें, हादसों का शिकार हो रहे वाहन चालक
Aug 03, 2026 | 02:02 PMBreastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PM‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
Aug 03, 2026 | 01:48 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













