Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात

Mamata Banerjee Target PM Modi: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के झालमुड़ी ब्रेक को ड्रामा बताते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि झालमुड़ी की दुकान पर माइक लगाया गया और SPG से झालमुड़ी बनवाई गई।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 20, 2026 | 06:07 PM

पीएम मोदी और ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mamata Banerjee On PM Modi Jhalmuri Break: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां की। इस बीच प्रधानमंत्री ने अचानक से अपने काफिले को सड़क किनारे झालमुड़ी की दुकान पर रोका, जहां उन्होंने झालमुड़ी का जायका लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झालमुड़ी ब्रेक सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ लेकिन अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के झालमुड़ी ब्रेक पर बड़ा बयान दिया है।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए इसे नाटक करार दिया और कहा कि झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई जिससे ड्रामा रचा जा सके।

ममता ने पीएम पर ड्रामा रचने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ड्रामा रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो दुकान में माइक लगाया गया और फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई गई और पूरा ड्रामा रचा गया। सीएम ममता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि कभी पीएम गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं। उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए बनाकर रखी गई थी और अगर ऐसा नहीं था तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था। उनसे पुछिए, सब ड्रामा है।

सम्बंधित ख़बरें

हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका

महिला आरक्षण पर Priyanka Chaturvedi ने खोली पोल, ‘33% तो दूर, BJP राज्यों में 10% का आंकड़ा भी मुश्किल’

पवन खेड़ा ने खटखटाया गुवाहाटी हाईकोर्ट का दरवाजा, असम पुलिस की FIR ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें पूरा मामला

BJP Protest In Bhopal: ‘महिला विरोधी है कांग्रेस…’, प्रियंका-राहुल पर जमकर गरजे CM मोहन यादव; दिया बड़ा बयान

Murarai, West Bengal: Chief Minister Mamata Banerjee says, “They have fitted a microphone, jhalmuri prepared in a shop with the help of SPG. He doesn’t have 10 rupees in his pocket. What a drama. During elections, he says, ‘I am a chaiwala,….Why was a camera already installed… pic.twitter.com/4fEAWNCjhX — IANS (@ians_india) April 20, 2026

रैली में भीड़ जुटाने की कही बात

सीएम ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जहां भी पीएम रैली करने जाते हैं, वहां लोगों की भीड़ को ट्रैनों से लाया जाता है। बाहर से भीड़ जुटाई जाती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनके पास बूथों पर खड़ा करने के लिए खुद का जनबल नहीं है। वह दवाब बनाने के लिए सिर्फ और सिर्फ एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढें: बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर होगा, ममता के गढ़ में खिलेगा कमल; हिमंता बिस्वा सरमा ने ठोका दावा

केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया- सीएम ममता

ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि तीन हफ्तों बाद तृणमूल कांग्रेस सरकार बनाएगी। इसलिए ईवीएम पर कड़ी नजर रखें। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है। इसलिए सावधान रहें।

Mamata banerjee target pm modi jhalmuri break west bengal elections drama allegations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 06:07 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Mamata Banerje
  • PM Narendra Modi
  • TMC
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.