‘मुझे कुर्सी नहीं, BJP का अंत चाहिए’, पहले चरण के रुझानों के बाद ममता बनर्जी के बदले तेवर; दिया बड़ा संकेत
Bengal Election: बंगाल चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 92.25% मतदान। ममता बनर्जी ने कहा कि TMC जीत रही है, केंद्र में भाजपा सरकार का अंत ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है।
- Written By: सजल रघुवंशी
ममता बनर्जी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mamata Banerjee Statement On BJP: ममता बनर्जी ने गुरुवार को पहले चरण के मतदान में रिकॉर्ड संख्या में मतदाताओं की भागीदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संकेत देता है कि तृणमूल कांग्रेस जीत की स्थिति में है। कोलकाता के बो बाजार इलाके में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर दिल्ली में भी राजनीतिक बढ़त हासिल करेंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि अब तक हुए मतदान और जनता के रुझान को देखकर साफ है कि उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है।
ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने साफ कहा कि उनका पहला लक्ष्य व्यक्तिगत सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि केंद्र में बीजेपी के शासन को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद में दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं।
मोदी सरकार पर जमकर गरजीं ममता
ममता बनर्जी ने अपने भाषम में केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने साफ कहा कि उनका पहला ऐम भारतीय जनता पार्टी के शासन को खत्म करना है और वह किसी भी व्यक्तिगत सत्ता हासिल करने पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज में जनता के सामने अपना रुख रखा और कहा कि मुझे किसी पद में दिलचस्पी नहीं है, मैं सिर्फ केंद्र में बीजेपी सरकार का अंत चाहती हूं।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
डूब चुका भ्रष्टाचार का सूरज, अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला! वीडियो शेयर कर TMC को दिखाया बाहर का रास्ता
बारामती और राहुरी में कड़ा मुकाबला, वोटिंग के आंकड़ों ने बढ़ाई दिग्गजों की धड़कनें, 4 मई को आएंगे नतीजें
आजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बंगाल चुनाव के पहले चरण में टूटा रिकॉर्ड
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 92.25 प्रतीशत वोटिंग दर्ज की गई। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। ECI पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है।
यह भी पढें: आजादी के बाद से अब तक का…बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड
29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग
बता दें कि बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी और 142 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे। मतगणना 4 मई को निर्धारित है। पहले चरण में हुई भारी वोटिंग को देखते हुए तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों के अगले चरण से पहले अपने चुनाव प्रचार को और तेज करने की संभावना है।
