आजादी के बाद से अब तक का...बंगाल और तमिलनाडु के वोटर्स को ECI ने किया सलाम, 92+ से बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Gyanesh Kumar ECI: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। बंगाल और तमिलनाडु में आजादी के बाद से इसे अब तक रिकॉर्ड मतदान बताते हुए मतदाताओं को सलाम किया।
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar announces record-breaking voter turnout in West Bengal (91.40%) and Tamil Nadu (84.35%) for the 2026 elections.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gyanesh Kumar ECI Record: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 92.25 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। तमिलनाडु में 85.03 प्रतिशत मतदान हुआ। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि आज़ादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक का सबसे ज़्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है। ECI पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हर मतदाता को सलाम करता है।

मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। यही वजह है कि इस चरण में अब तक का सबसे अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया।

बीजेपी ने किया प्रचंड जीत का दावा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत है कि राज्य में बीजेपी को प्रचंड जीत मिलने वाली है। वहीं, ममता बनर्जी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान से साफ संकेत मिल रहे हैं कि टीएमसी बढ़त बनाए हुए है और जीत की ओर अग्रसर है।

तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग

इसी के साथ तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 विधानसभा सीटों पर भी मतदान संपन्न हुआ, जहां 85.03 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो एक रिकॉर्ड स्तर माना जा रहा है। राज्य में चुनाव आयोग ने कुल 75,032 मतदान केंद्र बनाए थे, जिनमें से 5,938 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया था। इन संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई थी, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है। दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर मतदान किया जाएगा। उम्मीद है कि दूसरे चरण में भी बंगाल की जनता अधिकतम वोट करेगी और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाएगी। दूसरे चरण के लिए भी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार में लगा हुआ है। एक ओर भारतीय जनता पार्टी रोड शो कर रही है तो वहीं दूसरी ओर ममता बनर्जी की टीएमसी जनता को संबोधित कर रही है। ऐसे में चुनाव का परिणाम क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com