Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिल क्या गिरा, सत्ता हिल गई! हावड़ा में ममता बनर्जी ने BJP के पतन की कर दी घोषणा, 50% आरक्षण की कही बड़ी बात

Mamata Banerjee Rally Howrah: ममता बनर्जी ने दावा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अल्पमत BJP की हार है। महिला आरक्षण बिल गिरने को बताया भाजपा की हार। हावड़ा और बरुइपुर रैली की मुख्य बातें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 18, 2026 | 07:44 PM

ममता बनर्जी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mamata Banerjee West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 2029 से महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद के निचले सदन में पारित करने में विफल रहने के बाद भाजपा का ”पतन” शुरू हो गया है।

हावड़ा के उलुबेरिया और दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि शुक्रवार को संसद में हुए घटनाक्रम ने यह प्रदर्शित किया है कि भाजपा अपने बूते बहुमत वाली पार्टी नहीं रह गई है और यह दो सहयोगियों के समर्थन से सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा, ”कल साबित हो गया कि यह अब बहुमत वाली सरकार नहीं हैं। यह अल्पमत सरकार है। वे दो पार्टियों के समर्थन से किसी तरह इसे चला रहे हैं।”

परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा महिला आरक्षण?

मुख्यमंत्री ने भाजपा की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी दलों पर निर्भरता की ओर इशारा करते हुए यह बात कही। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण 2029 के संसदीय चुनावों से लागू करने से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को संसद के निचले सदन में पारित नहीं हो पाया। बनर्जी ने सवाल किया कि महिलाओं के लिए आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से क्यों जोड़ा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल की धरती को काबा की धरती नहीं बनने देंगे! तुष्टिकरण और महिला आरक्षण पर बोले CM योगी, TMC पर साधा निशाना

बंगाल में चुनाव से पहले हथियार सप्लाई! कोलकाता STF ने पकड़े 6 हथियार, हावड़ा-बालीगंज में लाखों की नकदी जब्त

दक्षिण भारत को कमजोर कर रहे मोदी! तमिलनाडु में राहुल ने सरकार पर बोला हमला, कहा- ट्रंप कहेंगे कूदो तो PM…

बंगाल चुनाव: TMC द्वारा जारी वीडियो के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हुमायूं कबीर, दायर की याचिका

उन्होंने पूछा, ”इसे परिसीमन से क्यों जोड़ा जा रहा है?” उन्होंने एक बंगाली मुहावरे का हवाला देते हुए दावा किया कि ”केंद्र अपने असली इरादों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।” पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले, बनर्जी ने भाजपा को लोकसभा में मिली पराजय को एक व्यापक राजनीतिक विमर्श बनाने की कोशिश की और इसे ”राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के पतन की शुरुआत” बताया।

दिल्ली में मोदी का पतन शुरू

तृणमूल प्रमुख ने उलुबेरिया में समर्थकों से कहा, ”मोदी साहब का पतन कल दिल्ली में शुरू हुआ। लोकसभा में आप हार चुके हैं, अब आपको जमीनी स्तर पर शिकस्त मिलेगी। बंगाल उस ओर ले जाएगा।” अपने खास अंदाज में, बनर्जी ने राजनीतिक हमलों को व्यक्तिगत किस्सों के साथ मिलाकर पेश किया।

महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग से अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह 1998 से इस मुद्दे के लिए संघर्ष कर रही हैं, भाजपा द्वारा इसे मुद्दा बनाने से बहुत पहले से। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा, ”यह महिलाओं का विधेयक नहीं था। मैं 1998 से महिलाओं के लिए आरक्षण को लेकर संघर्षरत हूं। वे झूठ फैलाने के लिए मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।” तृणमूल सुप्रीमो ने केंद्र पर महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का आरोप लगाया ताकि एक बड़े राजनीतिक षड्यंत्र को छिपाया जा सके।

राज्य को बांटने की हो रही साजिश

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन का उद्देश्य राजनीतिक सीमाओं को पुनर्निर्धारित करना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को कमजोर करना है। उन्होंने कहा, ”यह देश को बांटने, बंगाल को बांटने और हर राज्य को बांटने की साजिश थी। मकसद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाना था। हमने अपने 21 सांसदों को संसद भेजा क्योंकि यह मुद्दा महत्वपूर्ण था। हम बंगाल को बंटने नहीं देंगे।”

यह भी पढ़ें – महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान! स्मृति ईरानी ने कांग्रेस का क्रूर चेहरा किया बेनकाब, कहा- जश्न में डूबी कांग्रेस

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि भाजपा को महिला सशक्तीकरण पर उनकी पार्टी को उपदेश देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तृणमूल ने देश की अधिकांश पार्टियों की तुलना में महिलाओं के लिए पहले ही अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्वाचित लोकसभा सदस्यों में लगभग 37 प्रतिशत और राज्यसभा सदस्यों में 46 प्रतिशत महिलाएं हैं।

निकाय चुनाव में 50% आरक्षण

उन्होंने कहा, ”हमने पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। मुझे कोई और पार्टी बताइए, जिसने ऐसा किया हो।” उलुबेरिया से बरुइपुर जाते ही बनर्जी ने अपना हमला और तीखा कर दिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ”देखा आपने नीतीश कुमार का क्या हुआ? चुनाव के दौरान उनका इस्तेमाल किया गया और फिर उन्हें किनारे कर दिया गया।”

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने भाजपा पर विधानसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों का ”दुरुपयोग” करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की अपनी गरिमा है। हम केंद्रीय बलों के इस्तेमाल के जरिये बंगाल पर कब्जा करने की हर साजिश को नाकाम करेंगे। कल दिल्ली में (नरेन्द्र) मोदी के पतन की शुरुआत हुई। बंगाल में चुनावी हार उनका दूसरा पतन होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”आप देश को लूट रहे हैं और उसे बर्बाद कर रहे हैं। जब आप सऊदी अरब जाते हैं और वहां के नेताओं को गले लगाते हैं, तो आप हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं करते। इतना अधिक बीफ निर्यात होता है। लेकिन बंगाल में आप लोगों को मछली और मांस खाने से रोकना चाहते हैं।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mamata banerjee bjp decline minority government women reservation bill failed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 07:44 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Mamata Banerjee
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.