जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा
Mahua Moitra Statement On Ajay Pal Sharma: तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने IPS अजय पाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें टैग भी किया है।
- Written By: सजल रघुवंशी
महुआ मोइत्रा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mahua Moitra Target Ajay Pal Sharma Share Video: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच एक अधिकारी का नाम काफी ज्यादा चर्चा में है। यह नाम है आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजय पाल शर्मा तृणमूल कांग्रेस के एक उम्मीदवार को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद, कई सवाल उठने लगे। जहां एक तरफ कुछ लोग इसे अधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा और निडरता बता रहे हैं तो दूसरी ओर कई लोग उन्हें एक तरफा एक्शन लेने वाला अधिकारी बता रहे हैं। अब इस बीच महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में उन्होंने अजय पाल शर्मा को टैग किया है।
महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
दरअसल, महुआ मोइत्रा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्श एक महिला के साथ डांस कर रहा है। गौरतलब है कि इस वीडियो में डांस करने वाले व्यक्ति का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है लेकिन फिर भी उन्होंने इस वीडियो में उन्हें टैग किया है। महुआ वीडियो साझा कर लिखती हैं कि फेयर एंड लवली बबुआ @DripsAjaypal (अजय पाल शर्मा का एक्स हैंडल) , आपको फेंटाकॉप स्टाइल में मजे करते देखकर अच्छा लगा। एकदम ‘ठंडा-ठंडा, कूल-कूल’ रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है।
सम्बंधित ख़बरें
कोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
‘चड्ढा-चड्ढी बन सकता है, लेकिन…’, राघव चड्ढा पर बयान देकर फंसी सायोनी घोष; BJP ने याद दिलाया शिवलिंग विवाद
‘ममता बनर्जी को टाटा बाय-बाय कहने का वक्त आ गया’, शाइना NC का मुंबई से बंगाल चुनाव पर बड़ा बयान
Gujarat Nikay Chunav 2026: फिर चला मोदी मैजिक! 15 में से इतने नगर निगमों में BJP का प्रचंड बहुमत; जानें नतीजे
इस वीडियो को किया महुआ ने शेयर
बता दें कि महुआ मोइत्रा ने इस वीडियो को शेयर कर तंज कसा है, यहां तक की उन्होंने अजय पाल शर्मा को फेंटाकॉप तक कह दिया है। गौरतलब है कि इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान साफ तौर पर जाहिर नहीं हो रही है।
Fair & lovely Babua @DripsAjaypal – good to see you enjoying yourself FantaCop style. Stay Thanda Thanda Cool Cool. Bengal is always Trinamool. pic.twitter.com/CYfJ1q3pzn — Mahua Moitra (@MahuaMoitra) April 28, 2026
यह भी पढ़ें: आईपीएस अजय पाल शर्मा की धमकी के बाद टीएमसी कैंडिडेट ने दी खेला खत्म करने की चुनौती, कौन हैं जहांगीर खान?
कायदे से इलाज किया जाएगा- अजय पाल शर्मा
गौरतलब है कि, एक दिन पहले अजय पाल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह चेतावनी भरे अंदाज में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने लोगों को परेशान करने की कोशिश की है तो उसकी खबर हम अच्छे से लेंगे।
