Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

परली विधानसभा सीट: पहले BJP का राज, फिर कांग्रेस ने फैलाया परचम; अब किसकी बनेगी सरकार?

परली पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य की महाराष्ट्र विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है और बीड जिले में स्थित बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक खंड है। यह निर्वाचन क्षेत्र संपूर्ण परली तहसील

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Oct 17, 2024 | 02:56 PM

परली विधानसभा सीट 2024

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के साथ सभी के बीच हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में अब चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे जो 20 नवंबर को किए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में 23 नवंबर को मतगणना होगी। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली हैं। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी, इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगी, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए परली विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?

बंगाल चुनाव: ‘मुसलमानों को वोटिंग मशीन के तौर पर इस्तेमाल किया’, ओवैसी ने TMC पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात

असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप

चंडीगढ़ में बड़ा धमाका, पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर की घटना; मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस 20 अक्टूबर को खोलेगी अपना पहला ‘पत्ता’, करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी

परली विधानसभा सीट

परली पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य की महाराष्ट्र विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है और बीड जिले में स्थित बीड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक खंड है। यह निर्वाचन क्षेत्र संपूर्ण परली तहसील और अंबाजोगाई तहसील के हिस्से को कवर करता है। 2009 में मतदाताओं की संख्या 254,178 (पुरुष 133,886, महिला 120,292) थी। यह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में समाप्त किए गए पूर्ववर्ती रेनापुर निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

परली महाराष्ट्र का एक विधानसभा क्षेत्र है। 2019 में इस सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी। परली महाराष्ट्र राज्य के बीड जिले के अंतर्गत आता है। 2019 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनंजय पंडितराव मुंडे ने भारतीय जनता पार्टी की पंकजा गोपीनाथराव मुंडे को 30701 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। परली विधानसभा क्षेत्र बीड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भारतीय जनता पार्टी की पंकजा गोपीनाथराव मुंडे को 6553 वोटों के अंतर से हराकर बीड लोकसभा (एमपी) सीट से जीत हासिल की। ​​

ये भी पढ़े: पुरंदर विधानसभा सीट: कांग्रेस और शिवसेना का सीधा टक्कर, जानिए कौन बनेगा पुरंदर का सिकंदर?

विधानसभा के सदस्य

वर्ष सदस्य पार्टी
2009 पंकजा मुंडे भारतीय जनता पार्टी
2014 पंकजा मुंडे भारतीय जनता पार्टी
2019 धनंजय मुंडे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि परली विधानसभा सीट पर अभी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रही है। वहीं 2009 से 2014 तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज इधर किया था । हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था?

Maharshtra assembly elections 2024 parli assembly constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 02:56 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.