-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Maharashtra Elections Congress Will Release The First List Of Candidates On October 20
महाराष्ट्र चुनाव : कांग्रेस 20 अक्टूबर को खोलेगी अपना पहला ‘पत्ता’, करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांग्रेस आगामी 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। इस बैठक में राज्य के उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल किया जाएगा।

PTI Photo
नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आहट के बीच तैयारी में जुटी कांग्रेस आगामी 20 अक्टूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। इस बैठक में राज्य के उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल किया जाएगा। वहीं पार्टी की महाराष्ट्र चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी ने बीते बुधवार को दिल्ली के हिमाचल भवन में बैठक की।
इस बाबत विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि, “20 अक्टूबर को हमारी एक और बैठक होगी। जिसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा।”
इससे पहले बीते 16 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 62 सीट पर संभावित उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था कि केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) 20 अक्टूबर की बैठक होगी। कांग्रेस की सीईसी, स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजे गए नामों में से उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
ओंकारेश्वर हादसे पर कांग्रेस का हमला, मासूम की मौत के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ठहराया जिम्मेदार
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
खंडवा में कांग्रेस का विजय मार्च, NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
यहां पढ़ें – जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के अगले CJI
उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने नांदेड़ संसदीय उपचुनाव के लिए सिर्फ एक नाम दिवंगत संतराव चव्हाण पुत्र रवींद्र चव्हाण के नाम को मंजूरी दी है। संतराव चव्हाण का इस साल अगस्त में निधन हो गया था, इसलिए नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
वहीं हिमाचल भवन में हुई इस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने की थी। इसमें महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला, पटोले, बालासाहेब थोराट और कई अन्य नेता शामिल हुए थे।
यहां पढ़ें – निज्जर हत्या मामले में बैकफुट पर कनाडा
इस बैठक के बाद पटोले ने कहा था कि , “62 सीट के लिए मंजूरी मिल गई है। हमारी 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक होगी।” उधर, कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बी के हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मरकाम को वरिष्ठ समन्वयक नियुक्त किया था । जानकारी दें कि, महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को जबकि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना आगामी 23 नवंबर को होगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Maharashtra elections congress will release the first list of candidates on october 20
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
Jul 26, 2026 | 09:02 PMचुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














