असम चुनाव: डबल इंजन नहीं ‘डबल गुलामी’, हिमंता के राज्य में प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री; लगाए बड़े आरोप
Assam Assembly Election 2026: चुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए ‘डबल इंजन’ सरकार को ‘दोहरी गुलामी’ मॉडल बताया और कॉर्पोरेट पक्षपात का आरोप लगाया।
- Written By: सजल रघुवंशी
प्रियंका गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Priyanka Gandhi On BJP: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ‘डबल-इंजन’ सरकार पर तंज कसते हुए इसे ‘दोहरी गुलामी’ वाला मॉडल बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार शासन के ‘दोहरी गुलामी’ वाले मॉडल का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक ऊंचे-नीचे कंट्रोल चेन में काम कर रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने नजीरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के प्रभाव में काम करते हैं, जबकि मुख्यमंत्री सरमा बदले में पीएम मोदी के निर्देशों का पालन करते हैं। यह कोई डबल-इंजन सरकार नहीं है जैसा वे दावा करते हैं, बल्कि यह एक ‘दोहरी गुलामी’ वाली सरकार है।
भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर असम के लोगों की भलाई के बजाय बड़े उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता देने का भी आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधन, जिसमें जमीन और खनिज संपदा शामिल है, चुनिंदा कॉर्पोरेट संस्थाओं को सौंपे जा रहे हैं, जिससे स्थानीय समुदायों के अधिकार और आजीविका हाशिए पर जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस का बड़ा कदम, मुंबई में 7 हजार पदाधिकारी सीखेंगे राजनीति के गुर
‘मैं PM मोदी का शुक्रगुजार हूं…’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अचानक क्यों की प्रधानमंत्री की तारीफ!
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
जनता के साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य- प्रियंका गांधी
मशहूर असमिया गायक स्वर्गीय जुबीन गर्ग से जुड़े विवाद का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उन आरोपों का जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि हम लाखों लोगों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। उनके साथ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर न्याय दिलाने का वादा करना राजनीतिक अवसरवादिता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह कहना कि हम 100 दिनों के भीतर न्याय दिलाएंगे, राजनीतिकरण नहीं है बल्कि एक वादा है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बड़ा धमाका, पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर की घटना; मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद
भाजपा शासन पर सवाल उठाने का किया आह्वान
प्रियंका गांधी ने मतदाताओं से भाजपा के शासन के रिकॉर्ड पर सवाल उठाने का भी आह्वान किया और उनसे ऐसी सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया जो लोगों पर केंद्रित नीतियों और जवाबदेही को प्राथमिकता देती हो। असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है और उससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा का यह बयान असम की राजनीति में सियासी हलचल मचाने के लिए काफी माना जा रहा है।
एजेंसी इनपुट के साथ…
