Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव : शरद पवार गुट के विधायक के बेटे ने किया अपहरण का दावा, FIR दर्ज

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान NCP (SP) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया कि एक समूह ने उनका अपहरण कर उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की है। पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 10, 2024 | 12:39 PM

चुनाव के बीच शरद पवार ने चला महिला कार्ड, बताया किसे देखना चाहते हैं सीएम!

Follow Us
Close
Follow Us:

पुणे : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने एक सनसनीखेज आरोप लगाया कि  लोगों के एक समूह ने उनका अपहरण कर उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की है।

इस मामले पर पुलिस ने आज यह जानकारी दी कि, पुलिस ने इस संबंध में एक महिला सहित 4 लोगों के खिलाफ बीते शनिवार को FIR दर्ज की है। इस दर्ज FIR में कहा गया कि आरोपियों ने पुणे जिले में शिरूर से विधायक अशोक पवार के बेटे ऋषिराज पवार को कथित तौर पर कुछ लोगों से मिलने के लिए बुलाया जो राकांपा (एसपी) में शामिल होना चाहते थे।

यहां पढ़ें – नोएडा: एक्सप्रेसवे पर भयंकर हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 महिलाएं भी शामिल

वहीं मामले पर ऋषिराज की शिकायत पर दर्ज FIR के अनुसार, आरोपी उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर एक बंगले में ले गए। इस शिकायत में दावा किया गया कि उन्हें एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो फिल्माने के लिए भी मजबूर किया गया।

FIR में कहा गया कि, आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित न करने के एवज में कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। ऋषिराज इस रकम का बंदोबस्त करने के बहाने बंगले से निकले। बाद में वह तुरंत पुलिस के पास गए और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

यहां पढ़ें – झारखंड : हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते, चुनाव प्रचार के लिए लालू यादव नहीं भर सके उड़ान

वहीं शिकायत के आधार पर शिरूर पुलिस ने प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मामले पर पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा कि, ‘‘शिकायत के अनुसार मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।” जानकारी दें कि, सुबे में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, वहीं मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी।

वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की बात करें तो महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बीते शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार पर राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ठाकरे ने यह बातें पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra election ncp mlas son claims kidnapping fir registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 12:26 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Sharad Pawar

सम्बंधित ख़बरें

1

85 साल के हुए शरद पवार, PM मोदी-CM फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

2

Maharashtra: दिल्ली में शरद पवार से अजित-रोहित की मुलाकात, महाराष्ट्र राजनीति में हलचल

3

शरद पवार की पार्टी में पहुंचे राहुल गांधी और अडाणी, एक दिखा पवार कुनबा, दिल्ली में सियासत गरमाई

4

पवार परिवार में पड़ी फूट! अजित के बेटे जय की शाही शादी से सुप्रिया सुले और शरद पवार ने किया किनारा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.