Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र : पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला मामले में 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं NCP (SP) के नेता अनिल देशमुख की कार पर सोमवार रात किए गए पथराव के संबंध में फिलहाल 4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 19, 2024 | 11:31 AM

अनिल देशमुख

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख की कार पर जहां सोमवार रात किए गए पथराव के संबंध में फिलहाल चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले पर नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) हर्श पोद्दार ने आज बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी दें कि, पूर्व मंत्री देशमुख नारखेड गांव में जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया जिससे वह घायल हो गये। इसके तुरेत बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र चुनावों की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत

शरद पवार होंगे रिटायर या फिर जाएंगे राज्यसभा? संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- MVA मिलकर…

Mumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला

अजित पवार को मिलने वाली थी NCP की पूरी कमान, शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का बड़ा खुलासा

इस घटना के बाद राकांपा (एसपी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस बवाल की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस के अनुसार, कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं नागपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) हर्श पोद्दार ने आज बताया कि इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए हत्या के प्रयास के आरोप में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र करने के लिए गई।

महाराष्ट्र चुनावों की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मामले बाबत SP पोद्दार ने बताया कि कटोल के DSP मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। पोद्दार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

घटना बाबत राकांपा (एसपी) के प्रवक्ता वेदप्रकाश आर्य ने सोमवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की उच्च-स्तरीय जांच किए जाने और देशमुख के परिवार को पुलिस सुरक्षा दिए जाने की मांग की। आर्य ने जारी एक बयान में कहा, ‘‘कटोल के बेलफाटा बिष्णुर में कुछ लोगों ने अनिल देशमुख की कार पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। पहले कटोल में उनका इलाज कराया गया लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उन्हें नागपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।”

इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि उनके राजनीतिक विरोधियों को अपनी हार का आभास हो गया था, इसलिए उन्होंने इस तरह के कायरतापूर्ण हमले का सहारा लिया। बाता दें कि, इस चुनाव में अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चरणसिंह ठाकुर से है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra case registered against 4 unidentified persons in attack on former home minister anil deshmukh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 10:11 AM

Topics:  

  • Anil Deshmukh
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.