महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: पुणे में वोटिंग का बना नया रिकॉर्ड, इतने प्रतिशत से हुई मतदान में बढ़ोतरी
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होते ही वोटिंग परसेंटेज दर्ज किये गए। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पुणे जिले में ज्यादा संख्या में मतदान किया गया। इसी के चलते जिले के वोटिंग परसेंटेज में बढ़त हुई है। इस बार जिले में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- Written By: विधी शर्मा
(सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही कई कंपनियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। इसके मुताबिक, महायुति एक बार फिर सत्ता में आ रही है। तो कुछ एग्जिट पोल एजेंसियों के मुताबिक, महाविकास आघाड़ी की किस्मत चमक रही है। वहीं अगर पुणे की बात करें तो इस बार पुणे जिले में भारी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस वजह से पिछले साल की तुलना में पुणे में इस साल के वोटिंग परसेंटेज में बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में 54.74 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ था, जिसकी तुलना में इस साल पुणे जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़त नजर आई है। बताया जा रहा है कि इस बार पुणे जिले में लगभग 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब देखना ये है कि बढ़ा हुआ प्रतिशत महायुति या महाविकास अघाड़ी, किसके किस्मत में आता है। ये जानने के लिए अब सबकी नजर शनिवार को होने वाली मतगणना पर टिकी है।
महाराष्ट्र बिटकॉइन घोटाले से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
नवभारत संपादकीय: विधान परिषद चुनाव में विपक्ष की करारी हार, लोकतांत्रिक संतुलन पर उठे सवाल
नासिक MLC चुनाव में महायुति को झटका: गीते की जीत से भीतरघात की चर्चा तेज, दराडे ने लगाया विश्वासघात का आरोप
डेढ़ घंटे में खत्म हुआ सस्पेंस; औरंगाबाद-जालना MLC चुनाव में महायुति का जलवा,सुहास शिरसाट की एकतरफा हुई जीत
छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर पुणे जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर सुबह की तुलना में दोपहर के सत्र में मतदान दर में बढ़ोतरी हुई। सुबह बड़े उत्साह के साथ मतदान शुरू हुआ था, लेकिन मतदान केंद्र पर अपेक्षा से कम भीड़ थी।
बताया जा रहा है कि सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच औसतन साढ़े पांच प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसके बाद हर दो घंटे के बाद आंकड़े धीरे-धीरे बढ़ते गए। हालांकि, दोपहर 3 बजे के बाद मतदान केंद्र पर भीड़ बढ़ गई। वहीं शाम पांच बजे तक जिले में कुल 54.09 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में कुल 88 लाख 49 हजार 590 पंजीकृत मतदाताओं की संख्या बताई जा रही है।
नागपुर से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
इस दौरान कोथरूड और मंगलवार पेठ में EVM मशीन में खराबी आ गई थी, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही तृतीय पंथियों ने भी मतदान प्रक्रिया में सहभाग लिया। वहीं ‘घे भरारी’ और ग्रहक पेठ की ओर से सुबह के समय मतदान कर रहे नागरिकों के लिए चाय और नाश्ते का मुफ्त में प्रबंध किया गया था।
