Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाविकास अघाड़ी ने तय कर दिया है सीएम फेस? संजय सिंह ने कर दिया नाम का ऐलान!

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को विजयश्री मिलती है तो सिंहासन पर कौन विराजमान होगा? या फिर किसका राज्याभिषेक किया जाएगा? महाविकास अघाड़ी की तरफ से इस सवाल का ताजातरीन जवाब सामने आ चुका है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 12, 2024 | 05:18 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के चुनावी महाभारत में सियासतदानों की उठापटक जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर महाविकास अघाड़ी या महायुति में से किसी एक को विजयश्री मिलती है तो सिंहासन पर कौन विराजमान होगा? या फिर किसका राज्याभिषेक किया जाएगा? महाविकास अघाड़ी की तरफ से इस सवाल का ताजातरीन जवाब सामने आ चुका है।

महाविकास अघाड़ी के सीएम फेस को लेकर आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए बड़ा ऐलान किया है। संजय सिंह ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी को तोड़ा गया और उनके विधायकों भी तोड़ा गया। उसके बाद सूबे में सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने राज्य के साथ सौतेली मां के जैसा व्यवहार किया है।

यह भी पढ़ें:- MVA ने विकास पर ब्रेक लगाने पर की डबल पीएचडी, PM नरेंद्र मोदी ने आज चिमूर में जनसभा को किया संबोधित

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर मनपा चुनाव में शिवसेना आक्रामक, उद्धव ठाकरे की भव्य जनसभा; भाजपा–शिंदे गुट पर साधा निशाना

Navabharat Interview: बीजेपी पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले-जमीन पर असली शिवसेना

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे बोले- BJP का हिंदुत्व ढकोसला, सत्ता की भूखी पार्टी

ठाकरे बंधुओं की ललकार: ‘मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश’, भाजपा और मराठी मानुष पर कही बड़ी

संजय सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान

संजय सिंह ने बातचीत में सीएम फेस को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे को अगर सीएम फेस बनाया जाता है तो महाविकास अघाड़ी को फायदा मिल सकता है। हालांकि अभी महाविकास अघाड़ी की तरफ से अभी सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। चुनाव के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।

उद्धव को क्यों बनाना चाहिए सीएम?

उद्धव का नाम लेते हुए संजय सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में एकनाथ शिंदे की सरकार में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति निर्माण में घोटाला हुआ। महाराष्ट्र की लाखों करोड़ की योजनाएं दूसरे राज्य में पहुंचा दी गईं। इन सभी मुद्दों को लेकर उद्धव ठाकरे बेहतरीन तरीके जनता के बीच में जा रहे हैं।

20 नवंबर को होगी वोटिंग

संजय सिंह के इस बयान के बाद हम यह कह सकते हैं कि आम आदमी पार्टी राज्य में शिवसेना का सीएम चाहती है लेकिन कांग्रेस का नहीं। इसके भी अपने राजनैतिक कारण हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सभी 288 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, चुनाव नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-  महाराष्ट्र चुनाव : विमान में तकनीकी खराबी से कांग्रेस का नुकसान, रद्द हुई राहुल गांधी चुनावी की रैली

Maharashtra assembly elections mahavikas aghadi decided the cm face sanjay singh announced name

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2024 | 05:18 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Sanjay Singh
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.