चंदवाड़ विधानसभा सीट: दो बार के BJP विधायक राहुल अहेर की साख दांव पर, क्या शरद पवार की NCP कर पाएगी वापसी?
चंदवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र - 118 नासिक जिले में आता है। इस सीट में देवला और चंदवाड़ तहसील शामिल हैं। चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है।
- Written By: आकाश मसने
(डिजाइन फोटो)
नासिक: चंदवाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र – 118 नासिक जिले में आता है। इस सीट में देवला और चंदवाड़ तहसील शामिल हैं। चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र डिंडोरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। चंदवाड़ विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 25,076 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 9% है। अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 56,588 है जो 20.31% है। वहीं इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 5,851 है जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 2.1% है।
चंदवाड़ विधानसभा क्षेत्र महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। यह क्षेत्र नासिक के ग्रामीण हिस्सों में आता है। जिसमें कई गांव और छोटे कस्बे शामिल हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 260,067 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 93.34 फीसदी है। वहीं इसी के मुकाबले इस सीट पर सिर्फ 6.67 फीसदी ही शहरी मतदाता है।
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पुराने नेताओं पर दांव लगाएगी बीजेपी, RSS ने शीर्ष नेताओं को दी सलाह
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
चंदवाड़ सीट पर चुनावी मुद्दों की बात करें तो यह कृषि आधारित क्षेत्र होने के कारण यहां के लोगों के लिए सिंचाई, फसल उगाने के उपाय और ग्रामीण विकास महत्वपूर्ण मुद्दे के तौर पर देखे जाते हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा भी अहम मुद्दों की भूमिका निभाते हैं।
चंदवाड़ विधानसभा सीट पर 1999 तक भाजपा का दबदबा रहा। 1999 यह सीट एनसीपी ने बीजेपी से छिन ली। इस सीट पर वापसी करने के लिए भाजपा को 15 साल लग गए। 2014 में बीजेपी ने राहुल अहेर को इस सीट से उतारकर यह सीट अपने कब्जे में कर ली। तब से यहां बीजेपी के डॉ. राहुल अहेर विधायक है।
यह भी पढ़ें:– कलवान विधानसभा सीट: यहां आदिवासी मतदाताओं का है दबदबा, इस बार NCP बनाम NCP हो सकता है मुकाबला
कौन-कौन बना अब तक विधायक
- 2019: डॉ. राहुल दौलतराव अहेर, भारतीय जनता पार्टी
- 2014: डॉ. राहुल दौलतराव अहेर, भारतीय जनता पार्टी
- 2009: शिरीषकुमार कोटवाल, निर्दलीय
- 2004: उत्तम गणपत भालेराव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- 1999: शिरीषकुमार कोटवाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
- 1995: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी
- 1990: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी
- 1985: जयचंद दीपचंद कासलीवाल, भारतीय जनता पार्टी
क्या है राजनीतिक समीकरण
चंदवाड़ विधानसभा सीट पर पिछले 10 सालाें से भाजपा का कब्जा है इसलिए यह माना जा रहा है कि महायुति गठबंधन में यह सीट बीजेपी ही लड़ सकती हैं। लेकिन पहले इस सीट पर एनसीपी का दबदबा रहा है। इसे देखते हुए यह महाविकास आघाड़ी से शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के खाते में आ सकती है। ऐसे में यहां पर बीजेपी के सामने शरद पवार चुनौती पेश कर सकते हैं।
