वणी विधानसभा सीट: BJP और कांग्रेस में होगा दिलचस्प मुकाबला, आंकड़े बता रहें किस दल को जनता देगी वोट
निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी दलों ने कमर पहले से ही कस ली है।
- Written By: साक्षी सिंह
वणी विधानसभा सीट
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था।
ये भी पढ़ें:-वरोरा विधानसभा सीट: वरोरा विधानसभा सीट: कांग्रेस बरकरार रखना चाहेगी बादशाहत, महायुति की वापसी पर रहेगी नजर
सम्बंधित ख़बरें
Padmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
उज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
दिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
शिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए वणी विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
1952 से अस्तित्व में है वणी विधानसभा सीट
यूं तो वणी विधानसभा सीट 1952 से ही है। महाराष्ट्र और गुजरात का विभाजन के पहले बंबई राज्य में आता था। हालांकि बंबई राज्य के विभाजन के बाद से ये विधान सभा सीट पूरी तरह से महाराष्ट्र का हिस्सा बनी। इस हिसाब से महाराष्ट्र में ये सीट पहली बार 1962 से अस्तित्व में है। वणी विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अब तक इस सीट पर 12 बार चुनाव हो रहे हैं। यहां सबसे ज्यादा 5 बार कांग्रेस को जीत हासिल की है। वहीं तीन बार जीत के साथ शिवसेना दूसरे नंबर पर है। दो बार जीतकर तीसरे स्थान पर है। वहीं एक बार कम्युनिस्ट पार्टी और एक बार निर्दलीय को जीत हासिल हुई है।
कब किस दल ने मारी बाजी
| संख्या | चुनावी साल | उम्मीदवार का नाम | राजनीतिक दल |
|---|---|---|---|
| 1. | 1962 | विट्ठलराव यशवंतराव गोहोकर | कांग्रेस |
| 2. | 1967 | विट्ठलराव यशवंतराव गोहोकर | कांग्रेस |
| 3. | 1972 | सीताराम दादा नांदेकर | निर्दलीय |
| 4. | 1978 | बापूराव हरबाजी पनघटे | कांग्रेस |
| 5. | 1980 | बापूराव हरबाजी पनघटे | कांग्रेस |
| 6. | 1985 | नामदेवराव नारायणराव काले | कम्युनिस्ट पार्टी |
| 7. | 1995 | विश्वास रामचन्द्र नांदेकर | शिवसेना |
| 8. | 1999 | विश्वास रामचन्द्र नांदेकर | शिवसेना |
| 9. | 2004 | विश्वास रामचन्द्र नांदेकर | शिवसेना |
| 10. | 2009 | वामनराव बापुराव कासावर | कांग्रेस |
| 11. | 2014 | संजीवरेड्डी बोडकुरवार | भाजपा |
| 12. | 2019 | संजीवरेड्डी बोडकुरवार | भाजपा |
2024 में क्या होगा जनता का मूड
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि वणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बार जनता ने कांग्रेस को चुना है। वहीं पिछले दो चुनाव को देखें तो यहां भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी है। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस का पलड़ा भारी दिख रहा है। ऐसे में अभी यहां से कांग्रेस के भी जीतने की चांसेस बरकरार है। हालांकि, पिछले दो चुनावों को देखें तो कांग्रेस का वोट प्रतिशत गिरता ही जा रहा है। वहीं बीजेपी की वोट प्रतिशत मजबूत है और विजयी पार्टी भी बनकर इस सीट पर उभर कर सामने आई है। ऐसे में एक बार फिर से कांग्रेस का आना मुश्किल लग रहा है । हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।
