Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवापुर विधानसभा सीट : NCP, सपा या निर्दलीय प्रत्याशी, कौन रोकेगा कांग्रेस का विजय रथ ?

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां की नवापुर विधानसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। ये सीट कांग्रेस के दबदबे वाली रही है। ऐसे में आगामी चुनाव में इस सीट पर चुनावी दंगल देखना दिलचस्प रहेगा।

  • By रीना पंवार
Updated On: Oct 02, 2024 | 10:41 PM

(फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवापुर : नवापुर पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र नंदुरबार जिले में स्थित है और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। नवापुर विधानसभा सीट नंदुरबार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों, अर्थात् नंदुरबार जिले में शहादा, नंदुरबार और अक्कलकुवा और धुले जिले में सकरी और शिरपुर का हिस्सा है।

इस सीट पर ज्यादातर कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्तमान में भी इस सीट से कांग्रेस के शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक विधायक हैं। 2009 में हुए चुनावों में  सपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन अगले ही चुनाव में ( 2014) कांग्रेस ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की।

नवापुर का जातीय समीकरण

कांग्रेस के दबदबे वाली इस सीट पर वर्तमान में भी कांग्रेस का ही कब्जा है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की पूर कोशिश रहेगी कि वह फिर से इस सीट पर जीत दर्ज करे। इस सीट से एक बार समाजवादी पार्टी और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार भी विधायक रह चुके हैं। ऐसे में इस सीट को बनाए रखना कांग्रेस के लिए आसान रही रहेगा। 2019 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल मतदाता की संख्या 301622 है। वहीं, एससी मतदाताओं की संख्या 3,861 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.28% है। ST मतदाताओं की संख्या की बात करें तो ये लगभग 258882 है जो लगभग 85.83% हैं। वहीं, इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 12,367 जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 4.1% है।

नवापुर विधानसभा सीट का इतिहास

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर अब तक 15 बार हुए विधानसभा चुनावों में से 12 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। 1951 में अस्तित्व में आई इस विधानसभा सीट पर 1962 से लेकर 2004 तक कांग्रेस का एकछत्र राज रहा। हालांकि, 2009 में हुए चुनावों में कांग्रेस के इस विजय रथ को सपा ने रोक दिया लेकिन अगले चुनाव 2014 में सपा फिर से इस सीट को हासिल नहीं कर पाई और एक बार फिर कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2019 चुनाव में भी कांग्रेस ने इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी। ऐसे में कांग्रेस फिर से इस सीट को बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाती नजर आएगी।

नवापुर में अब तक किसके सिर सजा जीत का ताज

वर्ष उम्मीदवार पार्टी कुल वोट
2019 शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक INC 74652
2014 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 93796
2009 शरद कृष्णाराव गावित SP 75719
2004 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 121613
1999 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 66902
1995 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 69518
1990 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 66510
1985 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 62580
1980 माणिक राव होडल्या गावित INC(I) 45357
1978 ज़िना साम्य वासवे INC(I) 24572
1972 सुरूप सिंह हिरया नाइक INC 32700

क्या होगा आगे ?

अब तक हुए कुल 15 विधानसभा चुनावों में से इस सीट पर 12 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। वर्तमान में भी इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शिरीष कुमार सुरूप सिंह नाइक विधायक हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए NCP और सपा समेत अन्य पार्टियां भी जोर आजमाइश करेंगी। 2019 चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी। इस चुनाव में कांग्रेस ने 11335 वोट से जीत हासिल की थी। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि कांग्रेस फिर से इस सीट पर जीत हासिल कर पाती है या नहीं।

Maharashtra assembly elections 2024 navapur constituency profile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2024 | 08:34 PM

Topics:  

  • Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly Elections
  • Maharashtra Assembly elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप

2

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.