Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र में बनेगी महायुति की सरकार? सभी एग्जिट पोल्स में मिला बहुमत!

एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में किसकी सरकार बन रही है। कौन सी एजेंसी किसे कितनी सीटें दे रही है? सर्वे में क्या कुछ आंकड़े निकलकर सामने आए हैं? इन सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 20, 2024 | 09:56 PM

महाराष्ट्र एग्जिट पोल (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Assembly Election 2024 Exit Poll: महाराष्ट्र चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। शाम पांच बजे तक 58.22 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। हालांकि ये आंकड़ें अभी फाइनल नहीं हैं। वोटिंग के बाद अब एग्जिट पोल्स की बारी आ गई है। चुनाव को लेकर विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने सर्वे किए हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक सूबे में किसकी सरकार बन रही है। कौन सी एजेंसी किसे कितनी सीटें दे रही है? सर्वे में क्या कुछ आंकड़े निकलकर सामने आए हैं? इन सवालों के जवाब जानने और एग्जिट पोल से जुड़ी सारी अपडेट्स आपको यहां मिलेंगी…

सम्बंधित ख़बरें

औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार

नागपुर DPC में ‘कुर्सी’ की जंग! ₹1,200 करोड़ पर कब्जा जमाने महायुति के दिग्गजों ने लगाई ‘फिल्डिंग’

बड़े भाई हैं, ज्यादती नहीं…वर्षा बंगले पर शिंदे-फडणवीस के बीच हुई तीखी बहस! सातारा मामले में छिड़ी महाभारत

चंद्रपुर NMC: 16 सदस्यीय स्थायी समिति का ऐलान; कांग्रेस के 7 और महायुति के 6 सदस्यों को मिली जगह, देखें लिस्ट

The liveblog has ended.
  • 20 Nov 2024 07:34 PM (IST)

    20 Nov 2024 07:34 PM (IST)

    इन तीन एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई महायुति की टेंशन, MVA को दिया बहुमत

    इस बीच तीन एग्जिट पोल ऐसे भी आए हैं जिसने महायुति की टेंशन बढ़ा दी है। लोकशाही मराठी ने महायुति को 128-142 और एमवीए को 125-140 सीटें दी हैं। जबकि अन्य को 18 से 23 सीटें दी हैं। वहीं, इलेक्टोरल एज के सर्वे में महायुति को 117-118 MVA को 149-150 सीटें यानी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा एसएएस हैदराबाद ने भी महायुति को 127-135 महाविकास अघाड़ी को 147-155 बहुमत दिया है।

  • 20 Nov 2024 07:09 PM (IST)

    20 Nov 2024 07:09 PM (IST)

    पोल ऑफ पोल्स में भी BJP+ को मिला बहुमत

    पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भी महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है। जिसमें महायुत को 141-172 महाविकास अघाड़ी को 103-129 और अन्य के हिस्से में 08-16 सीटें आने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 07:09 PM (IST)

    20 Nov 2024 07:09 PM (IST)

    पीपुल्स पल्स ने भी महायुति को दिया बहुमत

    पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में एनडीए को 175 से 195 सीटें, महा विकास अघाड़ी को 85-112 सीटें और अन्य को 7-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 20 Nov 2024 07:01 PM (IST)

    20 Nov 2024 07:01 PM (IST)

    पोल डायरी के सर्वे में भी महायुति को बहुमत

    पोल डायरी के सर्वे के मुताबिक भी राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बनती हुई दिख रही है। इस सर्वे में महायुति के 122-186 तो महाविकास अघाड़ी 69-121 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 12 से 29 सीट मिलती हुई नज़र आ रही हैं।

  • 20 Nov 2024 06:54 PM (IST)

    20 Nov 2024 06:54 PM (IST)

    पी मार्क के सर्वे में भी महायुति होगी रिपीट, जानिए मिलीं कितनी सीटें

    पी-मार्क के सर्वे में भी महाराष्ट्र में महायुति को एक बार फिर सत्ता मिलती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि 126 से 146 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

  • 20 Nov 2024 06:50 PM (IST)

    20 Nov 2024 06:50 PM (IST)

    चाणक्य स्ट्रेटजीज के सर्वे में महाराष्ट्र में महायुति को मिलेगा जनादेश

    चाणक्य स्‍ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में महायुति की वापसी होती दिख रही है। एजेंसी के सर्वे के मुताबिक बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 152-160 सीटें जबकि कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान लगया गया है।

  • 20 Nov 2024 06:32 PM (IST)

    20 Nov 2024 06:32 PM (IST)

    Matrize के Exit Poll में बीजेपी की सरकार

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पहला एग्जिट पोल सामने आ चुका है। मैटराइज के सर्वे में राज्य में बीजेपी गठबंधन यानी महायुति की सरका बनती हुआ दिखाई दे रही है। मैटराइज के सर्वे में महायुति को  150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, महाविकास अघाड़ी के खाते में 110-130 सीटें जाने का अनुमान है। अन्य के हिस्से में 8-10 सीटें जाती हुई दिख रही हैं।

  • 20 Nov 2024 06:18 PM (IST)

    20 Nov 2024 06:18 PM (IST)

    खत्म होने वाला है सस्पेंस, एग्जिट पोल अब से बस कुछ ही देर में

    महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब एग्जिट पोल्स की बारी है। हम बस चंद मिनटों के बाद आपके बीच एग्जिट पोल से जुड़ी पहली अपडेट लेकर आ रहे हैं।

Maharashtra assembly election 2024 exit poll live updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 06:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra Assembly Elections
  • Mahayuti

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.