महद विधानसभा सीट की प्रोफाइल (फोटो- डिजाइन)
रायगडः जिले की 7 विधासभा सीटों में से एक महद सूबे की 194वीं विधानसभा है। यह विधानसभा सीट 1972 से ही अस्तित्व में है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। ऐसे में रायगड जिले की महद विधानसभा एक महत्वपूर्ण सीट है। सूबे में राजनीतिक दल प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर चुके हैं। ऐसे में आज हम श्रीवर्धन विधानसभा के इतिहास और भूगोल से हार जीत का आकलन करेंगे।
1972 में बनी महद विधानसभा में 12वीं बार विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इस सीट के इतिहास की बात करें तो करीब 6 बार शिवसेना ने जीत दर्ज की है। वहीं एक-एक बार एनसीपी और कांग्रेस ने भी इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस सीट पर 2004 में एनसीपी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद लगातार तीन बार जीत कर शिवसेना ने हैट्रिक लगाई है। पिछले दो बार महद के विधायक गोगावाले भारत मारुति हैं। 2019 में महद में कुल 53.57 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस सीट पर शिवसेना से गोगावले भारत मारुति ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के मानिक मोतीराम जगताप को 21575 वोटों के मार्जिन से हराया था।
2019 विधानसभा चुनाव के आंकड़े
1 | गोगावले भरत मारुति | शिवसेना | 102,273 |
पुरुष, 56 वर्ष, सामान्य | (धनुष और बाण) | (53.57%) | |
2 | माणिक मोटीराम जगताप | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस | 80,698 |
पुरुष, 53 वर्ष, सामान्य | (हाथ) | (42.27%) | |
3 | देवेंद्र पांडुरंग गायकवाड़ | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना | 2,238 |
पुरुष, 45 वर्ष, सामान्य | (रेल इंजन) | (1.17%) | |
4 | नोटा | नोटा | 2,082 |
(नोटा) | (1.09%) | ||
5 | घाग संजय अर्जुन | वंचित बहुजन आघाडी | 1,212 |
पुरुष, 47 वर्ष, सामान्य | (गैस सिलेंडर) | (0.63%) |
महद विधानसभा का इतिहास
वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल मत |
---|---|---|---|
2019 | गोगावले भरत मारुति | शिवसेना | 102,273 |
2014 | गोगावले भरत मारुति | शिवसेना | 94,408 |
2009 | भरतशेठ गोगावले | शिवसेना | 85,650 |
2004 | जगताप माणिक मोटीराम | राकांपा | 56,972 |
1999 | मोरे प्रभाकर सुन्दरराव | शिवसेना | 46,212 |
1995 | प्रभाकर मोरे | शिवसेना | 41,705 |
1990 | प्रभाकर मोरे | शिवसेना | 32,220 |
1985 | शांताराम फीलसे | जनता पार्टी | 32,040 |
1980 | चंद्रकांत खंडेराव देशमुख | कांग्रेस (I) | 22,879 |
1978 | पुरोहित नाना उर्फ दिगंबर विनायक | जनता पार्टी | 37,413 |
1972 | दिगंबर विनायक | समाजवादी पार्टी | 27,737 |
महद विधानसभा सीट की प्रोफाइल
महद एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रायगढ़ जिले में स्थित है और रायगढ़ संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 16,586 हैं, जो कुल मतदाताओं के 5.43% हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 18,999 हैं, जो लगभग 6.22% हैं। वहीं वोटरों की बात करें तो इनकी संख्या 28,101 है जो कुल मतदाताओं के 9.2% हैं। जबकि विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 305449 है। 2019 के विधानसभा चुनाव में महद में 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ था।
किसका पलड़ा रहेगा भारी
महद सीट पर भले ही पिछले तीन बार से लगातार शिवसेना जीत रही है, लेकिन इस बार राजनीतिक परिस्थिति कुछ अलग है। क्योंकि शिवसेना में इस बार विभाजन हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सूबे का सीएम दलित समुदाय से है और महद सीट पर दलित मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। इस सीट एससी और एसटी वोटरों की संख्या करीब 12 प्रतिशत है तो वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या 9 प्रतिशत है। ऐसे में लड़ाई इस बार बराबरी की लग रही है। इसके साथ ही इस चुनाव से असली और नकली शिवसेना की पहचान होगी। जनता के हाथ में है कि वह किसे असली शिवसेना मानती है। इस सीट महायुति और महाविकास अघाड़ी के अलावा तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी पर काफी कुछ निर्भर करेगा।