Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ने का मिला ऑफर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का संग्राम शुरू हो चुका है। ऐसे में एक पार्टी का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। पार्टी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2024 | 12:21 AM

लॉरेंस बिश्नोई (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इस बीच एक पार्टी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। इस पार्टी ने बिश्नोई की सराहना की, उन्हें ‘क्रांतिकारी’ बताया और विश्वास जताया कि बिश्नोई के राजनीति में प्रवेश से महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का संग्राम शुरू हो चुका है। ऐसे में एक पार्टी का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। पार्टी ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को महाराष्ट्र के एक राजनीतिक दल – उत्तर भारतीय विकास सेना (यूबीवीएस) ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की राजनीतिक पार्टी ने बांद्रा वेस्ट सीट के रिटर्निंग ऑफिसर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए फॉर्म A और फॉर्म B लिया है। विकास सेना के प्रमुख सुनील शुक्ला ने कहा कि हम लॉरेंस बिश्नोई को बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाना चाहते हैं, इसलिए फॉर्म लिया है। सुनील शुक्ला ने यह भी दावा किया कि वह फॉर्म पर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के साइन करवाएंगे और चुनाव लड़ने के लिए उसका शपथ पत्र तैयार बनावाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

लॉरेंस विश्नोई का डर या कोई सियासी खेल…पवन सिंह ने छोड़ा बिहार, UP में बनाया नया आशियाना

अनमोल खोल रहा लॉरेंस बिश्नोई के राज…भारत-US और यूरोप तक फैला साम्राज्य, काम का तरीका उड़ा देगा होश

पाकिस्तान को फंडिंग करते हो, 400 गार्ड रख लो फिर भी मरवा देंगे…लॉरेंस बिश्नोई जैसा रोहित का आतंक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग में बड़ी फूट…कभी जान लुटाने वाले गोल्डी, गोदारा और भट्टी बने दुश्मन- VIDEO

यह भी पढ़ें:– बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 9 आराेपियों की रिमांड 26 अक्टूबर तक बढ़ी, 3 के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जानिए क्या लिखा है पत्र में?

उत्तर भारतीय विकास सेना के प्रमुख ने अपने पत्र में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तुलना महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह से की है। सुनील शुक्ला ने पत्र में लिखा कि हमें गर्व है कि लॉरेंस बिश्नोई पंजाब में जन्मे उत्तर एक भारतीय और उन मुद्दों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो हमारी पार्टी के मूल्यों से मेल खाते हैं। हमारा प्रस्ताव है कि आप महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ें। उत्तर भारतीय विकास सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी आपके अभियान का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

सुनील शुक्ला ने आगे लिखा कि हम आपकी हां का इंतजार कर रहे हैं। हमारी पार्टी आपकी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’ बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र वह सीट है जहां से बाबा सिद्दीकी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और वे इसी क्षेत्र से विधायक थे।

यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र चुनाव को लेकर नाना पटोले का बड़ा बयान, बोले- शनिवार को घोषित हो जाएंगे सभी प्रत्याशियों के नाम

बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम

आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 की रात को बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिबू लोनकर नाम के शख्स ने फेसबुक के जरिए इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।

Lawrence bishnoi is preparing to contest in maharashtra elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 12:21 AM

Topics:  

  • Baba Siddique
  • Lawrence Bishnoi
  • Maharashtra Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.