Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड : हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते, चुनाव प्रचार के लिए लालू यादव नहीं भर सके उड़ान

राजद सुप्रीमो लालू यादव आज झारखंड के कोडरमा में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके। हेलीकॉप्टर में तकीनी खराबी के चलते वे अपनी उड़ान ही नहीं भर सके।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 10, 2024 | 12:13 PM

लालू यादव (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोडरमा: एक बड़ी खबर के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू यादव आज यानी रविवार 10 नवंबर को चुनाव प्रचार के लिए नहीं जा सके। खबर है कि लालू यादव को आज झारखंड के कोडरमा में चुनाव प्रचार के लिए जाना था। इस बाबत वे पटना एयरपोर्ट से कोडरमा के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन हेलीकॉप्टर में तकीनी खराबी के चलते वे अपनी उड़ान ही नहीं भर सके।

जानकारी दें कि, राजद सुप्रीमो लालू यादव को आज झारखंड के कोडरमा में चुनाव प्रचार के लिए जाना था। वहीं वे पटना एयरपोर्ट से इस बाबत कोडरमा के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आई।

यहां पढ़ें – झारखंड चुनाव 2024: जमशेदपुर के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब, अमित शाह ने बीजेपी की जीत का किया दावा

वहीं हेलीकॉप्टर में आई इस तकनीकी खराबी के चलते लालू को एयरपोर्ट से ही बेरंग वापस लौटना पड़ा। इससे कोडरमा में आज 10 बजे होने वाली लालू यादव की चुनावी जनसभा में वे शामिल नहीं हो सके।

जानकारी दें कि, झारखंड में दो चरणों में इस बार विधानसभा चुनाव होना है। इसमें पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इस पहले चरण में कुल 683 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, जबकी दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है जो 20 नवंबर को होंगे। वहीं मतों की गिनती आगामी 23 नवंबर को होगी। झारखंड में कुल 24 जिलों में कुल 81 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति (ST) और 9 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित रखी गईं हैं।

यहां पढ़ें – झारखंड: चुनाव से पहले अपने करीबी के यहां छापा पड़ने पर तिलमिलाए CM हेमंत, बोले- रेड पड़ना शुरू

राजद की बात करें तो साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें कोडरमा से सुभाष यादव, हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, छतरपुर से विजय कुमार राम, बरकट्ठा से खालीद खलील, देवघर से सुरेश पासवान व गोड्डा से संजय प्रसाद यादव चुनाव लड़े थे। इन सात सीटों में राजद को केवल चतरा में जीत नसीब हुई थी ।

Lalu yadav helicopter developed a technical fault could not fly for election campaign in jharkhand kodarma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2024 | 11:52 AM

Topics:  

  • Jharkhand Assembly Elections
  • Lalu Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

तेजस्वी को तगड़ा झटका देंगे नीतीश! महागठबंधन के 17 विधायक JDU में होंगे शामिल, दावे से सियासत तेज

2

लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप यादव भी सरकार को लगा रहे चूना, 3 साल से नहीं भरा बिजली बिल

3

लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को मिली राहत, कोर्ट ने 8 दिसंबर तक टाला फैसला, CBI को यह टास्क

4

लालू परिवार के लिए आज का दिन अहम, लैंड फॉर जॉब मामले में कोर्ट सुना सकता है फैसला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.