Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘तेजस्वी यादव खुद जाएंगे जेल’, अनंत सिंह पर दिया बयान तो केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

Keshav Prasad Maurya: अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तेजस्वी खुद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Nov 02, 2025 | 07:56 PM

'तेजस्वी यादव खुद जाएंगे जेल', अनंत सिंह पर दिया बयान तो केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

Follow Us
Close
Follow Us:

Bihar Politics: बिहार के मोकामा में 30 अक्टूबर को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने शनिवार रात को जदयू के उम्मीदवार अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है।

केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव को घेरा

बेतिया में रविवार (2 नवंबर, 2025) को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी। मौर्य ने कहा, “तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाएंगे। उन पर नौकरी के बदले जमीन लेने का आरोप है, और यह मामला काफी गंभीर है। वे यह सोचें कि क्या वे जेल जाने से बच पाएंगे या नहीं।” मौर्य ने आगे कहा, “भ्रष्टाचार करने, अपराध करने और माफियागीरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, और यह ही असली सुशासन है, जो नीतीश कुमार की सरकार दिखा रही है।”

तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर दिया बयान

वहीं, जदयू के नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अरेस्टिंग होना ही था, जिस तरह की घटना घटी है। बिहार में जंगलराज की स्थिति बनी हुई है। पीएम को यह घटनाएं दिखती नहीं हैं। आरा और सासाराम में घटनाएं हो रही हैं, और पीएम को ये सब महाजंगलराज नहीं दिखाई दे रहा है।”

महागठबंधन सरकार का दावा

तेजस्वी यादव ने आगे दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा, “18 नवंबर को हमारी सरकार का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच बिहार में सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा, चाहे वे किसी भी जाति के हों।” तेजस्वी का यह बयान राज्य में बढ़ते अपराधों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गया है, खासकर ऐसे वक्त में जब राज्य में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।

यह भी पढ़ें- दुलारचंद हत्याकांड में कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, बेऊर जेल ले गई पुलिस

बता दें कि दुलारचंद यादव की हत्या मामले में अनंत सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कोर्ट में पेशी के बाद अनंत सिंह को पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी और गिरफ्तारी के बाद की स्थिति ने मोकामा में सियासी माहौल और भी उग्र कर दिया है, और दोनों ही पक्षों के समर्थक मामले में अपनी-अपनी राजनीति चला रहे हैं।

Keshav prasad maurya attack on tejashwi yadav in bettiah

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 07:56 PM

Topics:  

  • Anant Singh
  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • Keshav Prasad Maurya
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

14 को रिजल्ट, 18 को करूंगा शपथ ग्रहण… तेजस्वी बोले- 26 नवंबर से महागठबंधन की सरकार कर देगी ये काम

2

‘भूलना मत बिहारियों…महाकुंभ को फालतू बताने वाले लालू मना रहे हैलोवीन’, वायरल VIDEO से मचा बवाल!

3

पीएम मोदी के रोड शो से नीतीश कुमार गायब, सामने आया ये अहम कारण, बिहार में मचा सियासी हड़कंप!

4

बिहार में बनेगी किसकी सरकार? जवाब दे रहा फलोदी सट्टा बाजार, जानिए तेजस्वी-नीतीश में कौन मारेगा बाजी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.