Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेल से बाहर आते ही एक्शन में आए अरविंद केजरीवाल, हरियाणा चुनाव को लेकर की बड़ी बैठक

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर एक बड़ी बैठक की है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 14, 2024 | 11:07 PM

अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। शनिवार को उन्होंने पार्टी वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर एक बड़ी बैठक की है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीएम केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं के साथ शनिवार को बैठक की। केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिये जाने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल कल पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!

आप’ ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर वार्ता विफल होने के बाद अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। केजरीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, ‘आप’ नेताओं संदीप पाठक और राघव चड्ढा के अलावा दिल्ली के मंत्रियों गोपाल राय, आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हरियाणा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा

आप’ के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) पाठक ने बताया कि केजरीवाल ने बैठक के लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को बुलाया था। बैठक में हरियाणा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान की योजना बनाई गई। पाठक ने कहा कि ‘आप’ हरियाणा में व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। जिससे पार्टी राज्य में पूरे दमखम से विरोधियों को चुनौती दे सके।

यह भी पढ़ें:- कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी ने भरी हुंकार, हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी इस बार

उन्होंने कहा कि जब से उच्चतम न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है, हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया है और वे पहले से सौ गुना अधिक ऊर्जा के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। हमारा मानना ​​है कि इस बार हरियाणा का चुनाव काफी रोमांचक होने वाला है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को की जाएगी।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Kejriwal held a meeting with aam aadmi party leaders regarding haryana elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 14, 2024 | 11:07 PM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Assembly Elections
  • Haryana Assembly Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

अरविंद केजरीवाल के ‘घर’ के मामले में कोर्ट में हुई बहस, SG तुषार मेहता ने दिया 10 दिनों का आश्वासन

2

पहले आप विदेशी छोड़िए…एक्शन की उम्मीद है प्रवचन की नहीं; PM Modi की अपील पर केजरीवाल का हमला

3

’70 साल से वो कर रहे तो कुछ नहीं हमने कर ली तो बुरा…’, CM रेखा गुप्ता के EVM पर दिए बयान पर घमासान

4

चार इंजन वाली BJP सरकार स्कूलों की सुरक्षा में फेल, धड़ाधड़ फूट रहे धमकी के बम; भड़के केजरीवाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.